भक्त नामावली

॥ 1 ॥
हमसौं इन साधुन सौं पंगति ।
जिनको नाम लेत दुख छूटत, सुख लूटत तिन संगति ॥1॥

॥ 2 ॥
मुख्य महन्त काम रति गणपति, अज महेस नारायण ।
सुर नर असुर मुनी पक्षी पशु, जे हरि भक्ति परायण ॥2॥

॥ 3 ॥
वाल्मीकि नारद अगस्त्य शुक, व्यास सूत कुल हीना ।
शबरी स्वपच वशिष्ठ विदुर,
विदुरानी प्रेम प्रवीना ॥3॥

॥ 4 ॥
गोपी गोप द्रौपदी कुन्ती, आदि पाण्डवा ऊधौ ।
विष्णु स्वामि निम्बारक माधो, रामानुज मग सूधौ ॥4॥

॥ 5 ॥
लालाचारज धनुर्दास, कूरेश भाव रस भीजे ।
ज्ञानदेव गुरु शिष्य त्रिलोचन, पटतर को कहि दीजे ॥5॥

॥ 6 ॥
पद्मावती चरण कौ चारण, कवि जयदेव जसीलौ ।
चिन्तामणि चिद्रूप लखायो, विल्वमंगलहिं रसीलौ ॥6॥

॥ 7 ॥
केशवभट्ट श्रीभट्ट नारायण, भट्ट गदाधर भट्टा ।
विट्ठलनाथ वल्लभाचारज, व्रज के गूजर – जट्टा ॥7॥

॥ 8 ॥
नित्यानन्द अद्वैत महाप्रभु, शची सुवन चैतन्या ।
भट्ट गोपाल रघुनाथ जीव अरु, मधु गुसांईं धन्या ॥8॥

॥ 9 ॥
रूप सनातन भजि वृन्दावन, तजि दारा सुत सम्पति ।
व्यासदास हरिवंश गुसांई, दिन दुलराई दम्पति ॥9॥

॥ 10 ॥
श्रीस्वामी हरिदास हमारे, विपुल बिहारिनि दासी ।
नागरि नवल माधुरी बल्लभ, नित्य विहार उपासी ॥10॥

॥ 11 ॥
तानसेन अकबर करमैती, मीरा करमा बाई ।
रत्नावती मीर माधौ, रसखान रीति रस गाई ॥11॥

॥ 12 ॥
अग्रदास नाभादि सखी ये, सबै राम सीता की।
सूर मदनमोहन नरसी अलि, तस्कर नवनीता की ॥12॥

॥ 13 ॥
माधौदास गुसांईं तुलसी, कृष्णदास परमानन्द ।
विष्णुपुरी श्रीधर मधुसूदन,
पीपा गुरु रामानन्द ॥13॥

॥ 14 ॥
अलि भगवान मुरारि रसिक, श्यामानन्द रंका वंका।
रामदास चीधर निष्किञ्चन, सम्हन भक्त निसंका ॥14॥

॥ 15 ॥
लाखा अंगद भक्त महाजन, गोविन्द नन्द प्रबोधा ।
दास मुरारि प्रेमनिधि विट्ठल, दास मथुरिया योधा ॥15॥

॥ 16 ॥
लालमती सीता प्रभुता, झाली गोपाली बाई ।
सुत विष दियौ पूजि सिलपिल्ले, भक्ति रसीली पाई ॥16॥

॥ 17 ॥
पृथ्वीराज खेमाल चतुर्भुज, राम रसिक रस रासा ।
आशकरण मधुकर जयमल नृप, हरिदास जन दासा ॥17॥

॥ 18 ॥
सेना धना कबीरा नामा, कूबा सदन कसाई ।
बारमुखी रैदास सभा में, सही न श्याम हँसाई ॥18॥

॥ 19 ॥
चित्रकेतु प्रह्लाद विभीषण, बलि गृह बाजै बावन ।
जामवन्त हनुमन्त गीध गुह, किये राम जे पावन ॥19॥

॥ 20 ॥
प्रीति प्रतीति प्रसाद साधु सौं,
इन्हें इष्ट गुरु जानों ।
तजि ऐश्वर्य मरजाद वेद की, इनके हाथ बिकानों ॥20॥

॥ 21 ॥
भूत भविष्य लोक चौदह में, भये होयँ हरि प्यारे ।
तिन तिन सौं व्यवहार हमारौ, अभिमानिन ते न्यारे ॥21॥

॥ 22 ॥
‘भगवतरसिक’ रसिक परिकर करि, सादर भोजन पावै ।
ऊँचो कुल आचार अनादर, देखि ध्यान नहिं आवै ॥22॥

Bring this stotra home

Sacred items for your daily path

Scroll to Top