1. मंगलाचरण
प्रेमानन्दोत्पुलकित गात्रौ विद्युद्धाराधर सम कान्तिः।
राधा कृष्णौ मनसि दधानं वन्देहं श्रीहित हरिवंशम्॥
राधैवेष्टं सम्प्रदायैक-कर्ताऽऽचार्यो राधा मन्त्रदः सद्गुरुश्च।
मन्त्रो राधा यस्य सर्वात्मनैवं वन्दे राधा-पादपद्म-प्रधानम्॥
श्रीराधा ही जिनकी इष्ट हैं, श्रीराधा ही जिनके सम्प्रदाय की एकमात्र प्रवर्तक आचार्य हैं, जिनकी मन्त्रदाता सद्गुरु श्रीराधा ही हैं, जिनका मन्त्र भी श्रीराधा ही हैं, श्रीराधा चरण-कमल-प्रधान उन श्रीहित हरिवंशचन्द्र महाप्रभु जी की मैं सर्वात्मना वन्दना करता हूँ।
2. हित आचार्य वन्दना
नमो नमो जय श्री हरिवंश।
रसिक अनन्य वेनुकुल मंडन, लीला मानसरोवर हंस॥
नमो जयति श्रीवृंदावन सहज माधुरी, रास विलास प्रसंस।
आगम निगम अगोचर श्रीराधे, चरन सरोज व्यास अवतंस॥
3. गुरु वन्दना
नमो नमो गुरु कृपा निधान।
असरन सरन दया करुना निधि, मंगल रूप हरन अज्ञान॥
प्रनत जनन हित हरि चरितामृत, अभय करत करवावत पान।
आगम निगम सार सर्वोपरि, दरसावत आनंद रस थान॥
नाम सुकृत धन अपनी जीवनि, अति हित मानि देत बर दान।
वृन्दावन हित बलि पद पावन, भक्ति प्रकासित ज्यौं जग भान॥
4. श्रीहित मंगल गान
जै जै श्रीहरिवंश, व्यास-कुल-मण्डना।
रसिक अनन्यनि मुख्य गुरु, जन भय खंडना॥
श्रीवृन्दावन वास, रास रस भूमि जहाँ।
क्रीड़त श्यामा-श्याम, पुलिन मंजुल तहाँ॥
पुलिन मंजुल परम पावन, त्रिविध तहँ मारुत बहै।
कुंज भवन विचित्र शोभा, मदन नित सेवत रहै॥
तहाँ संतत व्यासनन्दन, रहत कलुष विहंडना।
जै जै श्रीहरिवंश, व्यास-कुल-मण्डना॥१॥
जै जै श्रीहरिवंश-चन्द्र उद्दित सदा।
द्विज-कुल-कुमुद प्रकाश, विपुल सुख सम्पदा॥
पर उपकार विचार, सुमति जग विस्तरी।
करुना-सिन्धु कृपालु, काल भय सब हरी॥
हरी सब कलि काल की भय, कृपा रूप जु वपु धर्यौ।
करत जे अनसहन निन्दक, तिनहुँ पै अनुग्रह कर्यौ॥
निरभिमान निर्वैर निरुपम, निष्कलंक जु सर्वदा।
जै जै श्रीहरिवंश-चन्द्र उद्दित सदा॥२॥
जै जै श्रीहरिवंश, प्रशंसित सब दुनी।
सारासार विवेकित, कोविद बहु गुनी॥
गुप्त रीति आचरण, प्रगट सब जग दिये।
ज्ञान-धर्म-व्रत-कर्म, भक्ति-किंकर किये॥
भक्ति हित जे शरण आये, द्वंद्व दोष जु सब घटे।
कमल कर जिन अभय दीने, कर्म-बन्धन सब कटे॥
परम सुखद सुशील सुन्दर, पाहि स्वामिन मम धनी।
जै जै श्रीहरिवंश, प्रशंसित सब दुनी॥३॥
जै जै श्रीहरिवंश, नाम-गुण गाइहै।
प्रेम लक्षणा भक्ति, सुदृढ़ करि पाइहै॥
अरु बाढ़े रसरीति, प्रीति चित ना टरै।
जीति विषम संसार, कीरति जग विस्तरै॥
विस्तरै सब जग विमल कीरति, साधु-संगति ना टरै।
वास वृन्दाविपिन पावै, श्रीराधिका जु कृपा करै॥
चतुर जुगल किशोर सेवक, दिन प्रसादहिं पाइहै।
जै जै श्रीहरिवंश, नाम-गुण गाइहै॥४॥
मधुरितु माधव मास सुहाई।
भाग प्रकाश व्यासनन्दन मुख,
फूल्यौ कमल अमल छबि छाई॥
श्रवत मधुर मकरन्द सुयश निजु,
कुंज केलि सौरभ सरसाई।
सेवत रसिक अनन्य भ्रमर मन,
जैश्रीकृष्णदास सुखसार सदाई॥
5. श्रीयमुनाष्टक
(गोस्वामी श्रीहित हरिवंश चन्द्र महाप्रभु प्रणीत)
ब्रजाधिराज नन्दनाम्बुदाभ गात्र चन्दना-
नुलेप गंध-वाहिनीं भवाब्धि-बीज-दाहिनीम्।
जगत्त्रये यशस्विनीं लसत्सुधा पयस्विनीं,
भजे कलिन्द-नन्दिनीं दुरन्त-मोह-भञ्जिनीम्॥१॥
रसैकसीम राधिका पदाब्ज-भक्ति-साधिकां,
तदंग-राग-पिंजर प्रभाति पुंज मंजुलाम्।
स्वरोचिषाति शोभितां कृतां जनाधिगंजनां,
भजे कलिन्द-नन्दिनीं दुरन्त-मोह-भञ्जिनीम्॥२॥
ब्रजेन्द्रसूनु – राधिका हृदि प्रपूर्यमाणयो-
र्महा रसाब्धि पूरयो-रिवाति तीव्रवेगतः।
बहिः समुच्छलन्नव प्रवाह-रूपिणी-महं,
भजे कलिन्द-नन्दिनीं दुरन्त-मोह-भञ्जिनीम्॥३॥
विचित्र रत्न बद्ध सत्तटद्वय श्रियोज्ज्वलां,
विचित्र हंस सारसा-द्यनन्त पक्षि संकुलाम्।
विचित्र मीन मेखलां कृताति-दीन-पालितां,
भजे कलिन्द-नन्दिनीं दुरन्त-मोह-भञ्जिनीम्॥४॥
वहन्तिकां श्रियां हरे-र्मुदा कृपा – स्वरूपिणीं,
विशुद्धभक्ति – मुज्ज्वलां परे रसात्मिकां विदुः।
सुधा श्रुतित्व-लौकिकीं परेश-वर्ण-रूपिणीं,
भजे कलिन्द-नन्दिनीं दुरन्त-मोह-भञ्जिनीम्॥५॥
सुरेन्द्रवृन्द वन्दितां रसादधिष्ठिते वने,
सदोपलब्ध माधवाद् – भुतैक – सदृशोन्मदाम्।
अतीव विह्वला मिवोच्चलत्तरंग दोर्लतां,
भजे कलिन्द-नन्दिनीं दुरन्त-मोह-भञ्जिनीम्॥६॥
प्रफुल्ल पंकजाननां लसन्नवोत्पलेक्षणां,
रथांगनाम युग्मक – स्तनी – मुदार – हंसिकाम्।
नितंब चारु रोधसां हरेः प्रिया रसोज्ज्वलां,
भजे कलिन्द-नन्दिनीं दुरन्त-मोह-भञ्जिनीम्॥७॥
समस्त वेद मस्तके – रगम्य वैभवां सदा,
महामुनीन्द्र नारदादिभिः सदैव भाविताम्।
अतुल्य पामरै-रपि श्रितां पुमर्थ-सारदां,
भजे कलिन्द-नन्दिनीं दुरन्त-मोह-भञ्जिनीम्॥८॥
य एतदष्टकं बुधस्त्रिकाल – मादृतः पठेत्,
कलिन्द-नन्दिनीं हृदा विचिन्त्य विश्ववन्दिताम्।
इहैव राधिकापतेः पदाब्ज-भक्ति-मुत्तमा-
मवाप्य स ध्रुवं भवेत् परत्र तत्प्रियानुगः॥९॥
6. प्रिया जू की नामावली
ललित रँगीली गाइये। तातें प्रेम रंग रस पाइये॥
राधा गोरी मोहिनी, नवल किशोरी भाँम।
नित्य विहारिनि लाड़िली, अलबेली वर वाम॥
स्यामा प्यारी भाँवती, नागरि परम उदार।
वृंदाविपिन विनोदिनी कुंजनि-मनि सुकुँवारि॥
मृगनैंनी गजगामिनी, पिकबैंनी नव बाल।
अति सुंदर मृदु हासिनी, चंचल नैंन विसाल॥
कुंज-कामिनी भामिनी, छबि-दामिनी अनूप।
पिय-हिय-मोद-प्रकासनी, चंद वदनि रस रूप॥
रसिक रँगीली रंगभरी, रही लाल उर-पूरि।
पियहि लड़ावनि सुख लड़ी, प्रीतम जीवन-मूरि॥
मनहरनी सुठि सोहनी नवल छबीली भाँति।
वृंदावन जगमगि रह्यौ अंगनि की छवि काँति॥
कुंज-बिलासिनि दुलहिनी, आनंद-रूप-निधान।
सखियनि-मोद-बढ़ावनी, पिय प्राननि के प्रान॥
‘हित ध्रुव’ यह नामावली, जो करि है उर-माल।
ताके हियै दिनहिं बसैं, नेही मोहन लाल॥
7. लाल जू की नामावली
लाल रँगीलौ गाइये। तातें प्रीति रँगीली पाइये॥
(श्री) राधावल्लभ लाड़िलौ, दूलह नित्य-किशोर।
कुंजविहारी भाँवतौ, मुख-प्यारी चंद-चकोर॥
रसरंगी राधा-धनी, राधाधव सुकुँवार।
कुंज-रवन सोभा भवन वर सुंदर सुघर उदार॥
रसिक रँगीलौ रँगमग्यौ श्री वृंदावन-चंद।
विपिनविलासी छवि-चहा, पिय-राधा आनंद-कंद॥
रसिक-मौलि आनंदमणि मोहन कृष्ण कृपाल।
सहज सलौनौ साँवरौ, अंबुज नयन-विशाल॥
‘हित ध्रुव’ यह नामावली, मन-गुन सौं लै पोइ।
ताही की रसना रटै, कुँवरि-कृपा जब होइ॥
8. रसिक नाम ध्वनि
(रसिक नामावली)
श्रीवृन्दावन रानी राधावल्लभ नृपति प्रसंश।
हित के बस यश-रस उर धरिये करिये श्रुत अवतंश॥
वंशीवट यमुनातट धीरसमीर पुलिन सुखपुंज।
बिहरत रंग रँगीलौ हित सौं मण्डल-सेवाकुंज॥
ललिता विशाखा चम्पक चित्रा तुँगविद्या रँगदेवी।
इन्दुलेखा अरु सखी सुदेवी सकल यूथ हित-सेवी॥
श्रीवनचन्द्र श्रीकृष्णचन्द्र श्रीगोपीनाथ श्रीमोहन।
नाद-बिन्दु परिवार रँगीलौ हित सौं नित छवि जोहन॥
नरवाहन ध्रुवदास व्यास श्रीसेवक नागरीदास।
बीठल मोहन नवल छबीले हित चरणन की आस॥
हरीदास नाहरमल गोविन्द जैमल भुवन सुजान।
खरगसैन हरिवंशदास परमानन्द के हित प्रान॥
गंगा जमुना कर्मठी अरु भागमती ये बाई।
हितजू के चरन शरन है कैं इन दम्पति-सम्पति पाई॥
दास चतुर्भुज कन्हर स्वामी अरु प्रबोध कल्यान।
स्वामीलाल दामोदर पुहुकर सुन्दर हित उर आन॥
हरीदास तुलाधार और यशवंत महामति नागर।
रसिकदास हरेकृष्ण दोऊ ये प्रेम भक्ति के सागर॥
मोहन माधुरीदास द्वारिकादास परम अनुरागी।
श्यामशाह तूंवर कुल हित सौं दम्पति में मति पागी॥
श्रीहित शरन भये अरु अब हैं फेरहु जे जन ह्वै हैं।
प्रेम भक्ति अरु भाव चाव सौं वृन्दावन-निधि पैहैं॥
रसिक-मण्डली में या तन कौं नीके ढंग लगावो।
दम्पति यश गावो हरषावो हित सौं रीझि रिझावो॥
देवनि कौं दुर्लभ नर देही सो तैं सहजहि पाई।
मनभाई निधि पाई सो क्यौं जानबूझि बिसराई॥
एक अहंता ममता ये हैं जग में अति दुखदाई।
ये जब श्रीजू की ओर लगैं तब होत परम सुखदाई॥
मात-तात-सुत-दार देह में मति अरुझै मति मंदा।
श्रीहितकिशोर कौ ह्वै चकोर तू लखि वृन्दावन चन्दा॥
9. श्रीयुगल ध्यान
(श्री) प्रिया वदन-छबि चंद मनौं, प्रीतम-नैंन चकोर।
प्रेम-सुधा रस-माधुरी, पान करत निसि भोर॥
अंगनि की छबि कहा कहौं, मन में रहत विचार।
भूषन भये भूषननि कौं, अति सरूप सुकुँवार॥
सुरंग माँग मोतिनु सहित, सीस फूल सुख मूल।
मोर चंद्रिका मोहिनी, देखत भूली भूल॥
स्याम लाल बैंदी बनी, सोभा बढ़ी अपार।
प्रगट विराजत ससिनु पर, मनौं अनुराग सिंगार॥
कुंडल कल ताटंक चल, रहे अधिक झलकाइ।
मनौं छबि के शशि-भानु जुग, छबि कमलनि मिले आइ॥
नासा बेसरि नथ बनी, सोहत चंचल नैंन।
देखत भाँति सुहावनी, मोहे कोटिक मैंन॥
सुन्दर चिबुक कपोल मृदु, अधर सुरंग सुदेस।
मुसिकनि बरसत फूल सुख, कहि न सकत छबि लेस॥
अंगनि भूषन झलकि रहे, अरु अंजन रंग पान।
नव-सत सरवर ते मनौं, निकसे करि अस्नान॥
कहि न सकत अंगनि-प्रभा, कुंज-भवन रह्यो छाइ।
मानौं बागे रूप के, पहिरे दुहुनि बनाइ॥
रतनांगद पहुँची बनी, वलया वलय सुढार।
अँगुरिनु मुँदरी फबि रही, अरु मेंहदी रंग सार॥
चंद्रहार मुक्तावली, राजति दुलरी पोति।
पान पदिक उर जगमगै, प्रतिबिंबित अंग जोति॥
मनिमय किंकिनि जाल छबि, कहौं जोइ सोइ थोर।
मनौं रूप दीपावली, झलमलात चहूँ ओर॥
जेहरि सुमिलि अनूप बनी, नूपुर अनवट चारि।
और छाँड़ि के या छविहिं, हिय के नैंन निहारि॥
बिछुवनि की छबि कहा कहौं, उपजत रव रुचि दैन।
मनौं सावक कल हंस के, बोलत अति मृदु बैंन॥
नख पल्लव सुठि सोहने, सोभा बढ़ी सुभाइ।
मानौं छबि चंद्रावली, कंज दलनि लगी आइ॥
गौर वरन सांवल चरन, रचि मेंहदी के रंग।
तिन तरुवनि तर लुठत रहैं, रति-जुत कोटि अनंग॥
अति सुकुमारी लाड़िली, पिय किसोर सुकुँवार।
इक छत प्रेम छके रहैं, अद्भुत प्रेम बिहार॥
अनुपम स्यामल गौर छबि, सदा बसौ मम नित्त।
जैसे घन अरु दामिनी, एक संग रहे नित्त॥
बरने दोहा अष्ट-दस, जुगल ध्यान रसखान।
जौ चाहत विश्राम ‘ध्रुव’, यह छबि उर में आन॥
पलकनि के जैसे अधिक, पुतरिनु सौं अति प्यार।
ऐसैहिं लाड़िलीलाल के, छिनु-छिनु चरन सँभार॥
ऐसैहिं राधावल्लभलाल के, पल-पल चरन सँभार॥
10. इष्ट अराधना
प्रथम प्रणम्य सुरम्य मति, मन बुद्धि चित्त प्रसंश।
चरन शरन सेवक सदा सु जै-जै श्रीहरिवंश॥
श्रीहरिवंश विपुल गुण मिष्टं। श्रीहरि वंश उपासक इष्टं।
श्रीहरिवंश कृपा मति पाऊँ। श्रीहरिवंश विमल गुण गाऊँ॥
गाऊँ हरिवंश नाम-जस निर्मल, श्रीहरिवंश रमित प्रानं।
कारज हरिवंश प्रताप सु उद्दित, कारन श्रीहरिवंश भनं॥
विद्या हरिवंश मंत्र चतुरक्षर, जपत सिद्धि भव-उद्धरनं।
जै-जै हरिवंश जगत-मंगल-पर, श्रीहरिवंश चरण शरणं॥१॥
हरि रिति अक्षर बीज ऋषि, वंशी शक्ति सु अंश।
नख-शिख सुन्दर ध्यान धरि, सु जै-जै श्रीहरिवंश॥
श्रीहरिवंश सु सुन्दर ध्यानं। श्रीहरिवंश विशद विज्ञानं॥
श्रीहरिवंश नाम गुन श्रूपं। श्रीहरिवंश प्रेम-रस रूपं॥
रसमय हरिवंश परम-परमाक्षर, श्रीहरिवंश कृपा-सदनं॥
आत्मा हरिवंश प्रगट परमानन्द, श्रीहरिवंश प्रमाण मनं॥
जीवन हरिवंश विपुल सुख-सम्पति, श्रीहरिवंश वलित वरनं।
जै-जै हरिवंश जगत-मंगल-पर, श्रीहरिवंश चरण शरणं॥२॥
शरण निरापक पद रमित, सकल अशुभ-शुभ नंश।
देत सहज निश्चल भगति, सु जै जै श्रीहरिवंश॥
श्रीहरिवंश मुदित मन लोभं। श्रीहरिवंश वचन वर शोभं॥
श्रीहरिवंश काय-कृत कारं। श्रीहरिवंश त्रिशुद्ध विचारं॥
पूजा हरिवंश नाम परमारथ, श्रीहरिवंश विवेक परं।
धीरज हरिवंश विरद बल-बीरज, श्रीहरिवंश अभद्र हरं॥
तृष्ना हरिवंश सुजस रस-लम्पट, श्रीहरिवंश कर्म करणं॥
जै-जै हरिवंश जगत-मंगल-पर, श्रीहरिवंश चरण शरणं॥३॥
श्रीहरिवंश सु गोत कुल, देव जाति हरिवंश।
श्रीहरिवंश स्वरूप हित, ऋद्धि-सिद्धि हरिवंश॥
श्रीहरिवंश विदित विधि-वेदं। श्रीहरिवंश जु तत्व अभेदं॥
श्रीहरिवंश प्रकाशित जोगं श्रीहरिवंश सुकृत सुख भोगं॥
प्रज्ञा हरिवंश प्रतीति प्रमानत, प्रीतम श्रीहरिवंश प्रियं॥
गाथा हरिवंश गीत गुन गोचर, गुपत गुनत हरिवंश-गियं॥
सेवक हरिवंश-सार संचित सब, श्रीहरिवंश-धर्म धरनं॥
जै-जै हरिवंश जगत मंगल पर, श्रीहरिवंश चरण शरणं॥४॥
जै जै श्रीहरिवंशचन्द्र द्विजवर कुल-मंडन।
जै जै श्रीहरिवंशचन्द्र कलि-तम भव-खंडन॥
जै जै श्रीहरिवंशचन्द्र अकलंक प्रकाशित।
जै जै श्रीहरिवंशचन्द्र सब जग आभासित॥
हरिवंशचन्द्र अमृत बरषि, सकल-जन्तु तापन हरणं।
सेवक समीप संतत रहै सु, श्रीहरिवंश चरण शरणं॥
श्रीमद्गोस्वामी श्रीहित रूपलाल जी महाराज (टीकैत अधिकारी)
11. श्रीहित वंशावली
श्री राधावल्लभ श्री हरिवंश।
श्री वृन्दावन श्री वनचन्द्र॥
सुन्दर वर दामोदर चन्द्र।
विलासदास श्यामलाल सुखचन्द्र॥
श्री सुखलाल हित नवनीत लाल,
रमण लाल जीवन लाल दयाल।
मोहन हितमय लाड़ली लाल,
बन्दौ श्री हरिलाल कृपाल।
परम गुरु हित किशोरी लाल,
श्री रूप लाल सुकुमारी लाल।
राधेशलाल हित मोहित मराल,
हितगुरु अधिकारी सु शोभित लाल।
जो सुमिरै हित वंश विशाल,
करे कृपा राधावर लाल।
जय वृन्दावन जय यमुना,
जय वंशीवट जय पुलिन।
सेवाकुंज अरु मंडल डोल,
बाद अरु राधा कुण्ड कलोल।
स्थावर जंगम हितमय जय जय,
हित कुल गुरु शिष्य जय जय।
12. चार महावाक्य
दोहा
सबसौं हित निष्काम मति, वृन्दावन विश्राम।
श्रीराधावल्लभलाल कौ, हृदय ध्यान मुख नाम॥
तनहिं राखि सतसंग में, मनहिं प्रेम रस भेव।
सुख चाहत हरिवंश हित, कृष्ण-कल्पतरु सेव॥
निकसि कुंज ठाढ़े भये, भुजा परस्पर अंश।
श्रीराधावल्लभ-मुख-कमल, निरखि नैंन हरिवंश॥
रसना कटौ जु अन रटौं, निरखि अन फुटौ नैंन।
श्रवण फुटौ जो अन सुनौं, बिनु राधा-जस बैंन॥
13. रसिक नामावली
(अगहन बदी दौज से माह सुदी चौथ तक ब्यालीस लीला की समाज होय है।)
प्रेमानन्दोत्पुलकित गात्रौ विद्युद्धाराधर सम कांती।
राधाकृष्णौ मनसि दधानं वन्देऽहं श्रीहित हरिवंशम्॥
पद- नमो नमो जय श्री हरिवंश।
रसिक अनन्य वेणु कुल मंडन लीला मान सरोवर हंस॥
नमो जयति श्रीवृन्दावन सहज माधुरी रास-विलास प्रसंस।
आगम निगम अगोचर राधे चरण-सरोज व्यास अवतंस॥
श्री नरवाहन के प्रान जीवन धन श्री हरिवंश॥१॥
श्री नाहरमल के प्रान जीवन धन श्री हरिवंश॥२॥
श्री बीठलदास के प्रान जीवन धन श्री हरिवंश॥३॥
श्री मोहनदास के प्रान जीवन धन श्री हरिवंश॥४॥
श्री छबीलेदास के प्रान जीवन धन श्री हरिवंश॥५॥
श्री स्वामीजी के प्रान जीवन धन श्री हरिवंश॥६॥
श्री नवलदास के प्रान जीवन धन श्री हरिवंश॥७॥
श्री व्यासदास के प्रान जीवन धन श्री हरिवंश॥८॥
श्री परमानंद के प्रान जीवन धन श्री हरिवंश॥९॥
श्री प्रबोधानंद के प्रान जीवन धन श्री हरिवंश॥१०॥
श्री गंगा जमुना के प्रान जीवन धन श्री हरिवंश॥११॥
श्री कर्मठीबाई के प्रान जीवन धन श्री हरिवंश॥१२॥
श्री हरिवंशदास के प्रान जीवन धन श्री हरिवंश॥१३॥
श्री हरिदास के प्रान जीवन धन श्री हरिवंश॥१४॥
श्री तुलाधार के प्रान जीवन धन श्री हरिवंश॥१५॥
श्री सेवक जू के प्रान जीवन धन श्री हरिवंश॥१६॥
श्री चत्रभुज स्वामी के प्रान जीवन धन श्री हरिवंश॥१७॥
श्री वैष्णवदास के प्रान जीवन धन श्री हरिवंश॥१८॥
श्री खरगसैन के प्रान जीवन धन श्री हरिवंश॥१९॥
श्री जैमलजी के प्रान जीवन धन श्री हरिवंश॥२०॥
श्री जसवंत जी के प्रान जीवन धन श्री हरिवंश॥२१॥
श्री सुंदरदास के प्रान जीवन धन श्री हरिवंश॥२२॥
श्री पूरनदास के प्रान जीवन धन श्री हरिवंश॥२३॥
श्री लालस्वामी के प्रान जीवन धन श्री हरिवंश॥२४॥
श्री दामोदर स्वामी के प्रान जीवन धन श्री हरिवंश॥२५॥
श्री रसिकदास के प्रान जीवन धन श्री हरिवंश॥२६॥
श्री हितध्रुवदास के प्रान जीवन धन श्री हरिवंश॥२७॥
श्री नागरीदास के प्रान जीवन धन श्री हरिवंश॥२८॥
श्री भागमती के प्रान जीवन धन श्री हरिवंश॥२९॥
श्री कल्याण पुजारी के प्रान जीवन धन श्री हरिवंश॥३०॥
श्री गोविंददास के प्रान जीवन धन श्री हरिवंश॥३१॥
श्री हरेकृष्ण के प्रान जीवन धन श्री हरिवंश॥३२॥
श्री पुहकरदास के प्रान जीवन धन श्री हरिवंश॥३३॥
श्री द्वारिकादास के प्रान जीवन धन श्री हरिवंश॥३४॥
श्री हरिदास के प्रान जीवन धन श्री हरिवंश॥३५॥
श्री रंगा मेदा के प्रान जीवन धन श्री हरिवंश॥३६॥
श्री कृष्णदास के प्रान जीवन धन श्री हरिवंश॥३७॥
श्री गोसाईंदास के प्रान जीवन धन श्री हरिवंश॥३८॥
श्री मोहनदास के प्रान जीवन धन श्री हरिवंश॥३९॥
श्री माधुरीदास के प्रान जीवन धन श्री हरिवंश॥४०॥
श्री स्याम साह के प्रान जीवन धन श्री हरिवंश॥४१॥
श्री सहचरि सुख के प्रान जीवन धन श्री हरिवंश॥४२॥
श्री अनन्त भट्ट के प्रान जीवन धन श्री हरिवंश॥४३॥
श्री अनन्य अली के प्रान जीवन धन श्री हरिवंश॥४४॥
श्री भोरी सखी के प्रान जीवन धन श्री हरिवंश॥४५॥
श्री हितदास के प्रान जीवन धन श्री हरिवंश॥४६॥
श्री प्रेमदास के प्रान जीवन धन श्री हरिवंश॥४७॥
श्री हरिलाल व्यास के प्रान जीवन धन श्री हरिवंश॥४८॥
श्री प्रियादास के प्रान जीवन धन श्री हरिवंश॥४९॥
श्री सर्वसुखदास के प्रान जीवन धन श्री हरिवंश॥५०॥
श्री रतनदास के प्रान जीवन धन श्री हरिवंश॥५१॥
श्री वृन्दावन चाचा के प्रान जीवन धन श्री हरिवंश॥५२॥
श्री केलिदास के प्रान जीवन धन श्री हरिवंश॥५३॥
सब रसिकन के प्रान जीवन धन श्री हरिवंश॥५४॥
जै जै राधावल्लभ श्री हरिवंश, श्री वृन्दावन श्रीवनचन्द॥५५॥
अरिल्ल
मानुष कौ तन पाय भजौ ब्रजनाथ कौं॥
दर्बी लैकैं मूढ़ जरावत हाथ कौं॥
जय श्रीहित हरिवंश प्रपंच विषय रस मोह के।
हरि हां बिन कंचन क्यों चलैं पचीसा लोह के।
14. हिताष्टक
कृत श्री श्री १००८ गोस्वामी श्रीहित वनचन्द्र महाप्रभुजी (अधिकारी)
यदीयं माधुर्यामृत निनदमास्वाद्य विबुधा,
दयोपिस्वं कार्यं विजहुरभितस्तब्ध मनसः।
करोति श्रीराधाधरमधुरबिंबाधर सुधा,
समास्वादन्नित्यं स हित हरिवंशो विजयते॥१॥
विना यस्याधिष्ठा हरि युगल लीलोत्सव रसः,
क्षणं नो जायेत प्रिय सहचरी सौख्य जनकः।
विभूषांगी रत्नैरनुपमगणैः स्पर्श रसिको,
हरेर्पाणि स्पर्शात् स हित हरिवंशो विजयते॥२॥
मुकुन्द प्रेमाब्धौ विरचित निजांगे द्विजपतिः,
सुधाधारां राधाचरण प्रियतां साधु तरुषु।
प्रसिंचन्नानन्दं जनयति जनानां निजतनुः,
प्रभान्तांतरध्वान्तः स हित हरिवंशो विजयते॥३॥
सखीनां राधायाः परम सुखदायी सुमधुर,
प्रियालापैर्लीला विहित बहुवेषी हितकृते।
जनानां दीनानां मृदुपम दशानां भवति यो,
धुरीणो धीराणां स हित हरिवंशो विजयते॥४॥
ध्वनिर्यस्याः स्वर्गं भुवनमपि संमोहयति यो,
यशो राशि विश्वं विशदयति सन्मानसमपि।
सुधाधारा स्पर्द्धी शशि किरण संवर्द्धित रुचिः,
पर प्रेमानन्दी स हित हरिवंशो विजयते॥५॥
सदायः श्रीवृन्दावन कुमुद बन्धोः प्रणयितां,
दधानः श्रीराधा गुणगरिम गीतं वितनुते।
सखी संगे रंगे व्रज विपिन कुँजे विरहते,
सखी भावे नायं स हित हरिवंशो विजयते॥६॥
भवाब्धौ मग्नानां किलतनुभृतां तारण कृते,
गृहीत्वापुंवेषं हरि युगलं लीला व्यतनुते।
सखी रूपोप्यंतर्गत परम कारुण्य निकरः,
सदानन्दामोदी स हित हरिवंशो विजयते॥७॥
पुरावंशीरूपस्तदनुहरि सौख्यात्सहचरी,
ततोऽपि श्रीराधाचरण कमल प्रेम मधुपः।
समास्वादे राधामृतनिधिमपि ग्रन्थकरो,
दयालुर्दीनानां स हित हरिवंशो विजयते॥८॥
15. पदावली
जय जय श्रीहित हरिवंश कहौ मिलिकै।
सुन्दर व्याससुवन जन वल्लभ करि दर्शन पायन चलिकै॥
प्रेमपियाली परगट कियौ पियौ साधू सब हिलिमिलि कै।
चढ़ी खुमारी महा मधुर रस युगल वर नैननि झलिकै।
मेटी आन कान व्रत संयम एक भरोसे राधा वरकै।
करुणा करि कै अभय पद दीये किये पावन जन या कलिकै॥
अगनित जग में रंक जिवाये राधावल्लभ नाम अमृत फलिकै।
शरण आये अपनाये निजकर कृष्ण दास हित बलि-बलिकै।
इतनौ कह्यौ हमारौ करियौ।
जो हरिवंश नाम मुख उचरै ताकै पाँयन परियौ॥
जो जन हित हरिवंश धर्म रत ताहि अंक में भरियौ।
नरवाहन की कथा श्रवन सुनि अपने चित्त में धरियौ॥
श्री हरिवंश रीति के काजैं लोक लाज ते लरियौ।
हित कौ हेत खेत गहि रहियौ टारे नाहिंन टरियौ॥
भक्त कहाय बाँधिकै बानौं काहू ते मत डरियौ।
रसिक मुकुन्द रूप बस ह्वै रास रंग रस ढरियौ॥
रहौ कोऊ काहू मनहिं दियैं॥
मेरैं प्राणनाथ श्रीश्यामा, शपथ करौं तृण छियैं॥
जे अवतार कदम्ब भजत हैं, धरि दृढ़ व्रत जु हियैं।
तेऊ उमगि तजत मर्यादा, वन बिहार रस पियैं॥
खोये रतन फिरत जे घर-घर, कौंन काज अस जियैं।
जै श्रीहित हरिवंश अनत सचु नाहीं, बिनु या रजहिं लियैं॥
मानुष कौ तन पाय, भजौ ब्रजनाथ कौं।
दर्वी लैं कैं मूढ़, जरावत हाथ कौं॥
जै श्रीहित हरिवंश प्रपंच, विषय रस मोह के।
बिनु कंचन क्यौं चलैं, पचीसा लोह के॥
प्रीति न काहू की कानि विचारै।
मारग-अपमारग विथकित मन, को अनुसरत निवारै॥
ज्यौं सरिता सावन जल उमगत, सनमुख सिन्धु सिंधारै।
ज्यौं नादहि मन दियैं कुरंगनि, प्रगट पारधी मारै॥
जैश्रीहितहरिवंश हिलग सारँग ज्यौं, सलभ शरीरहिं जारै।
नाइक निपुन नवल मोंहन बिनु, कौंन अपनपौ हारै॥
प्रकटित श्री हरिवंश सुधाकर।
प्रचुरित विसद प्रेम-कर दिसि-दिसि,
नसत सकल कर्मदिक तत्पर॥
विकसत कुमुद सुजस निसु संपति,
सरस रहसि जुत अमी अवनि पर।
करत पान रस रसिक भृंग ह्वै,
‘हित’ ध्रुव मन आनंद उमगि भर॥
16. श्रीप्रिया जू की रूप माधुरी
ब्रज नव तरुणि कदंब मुकुटमणि, श्यामा आजु बनी।
नख सिख लौं अँग-अंग माधुरी, मोहे श्याम धनी॥
यौं राजत कवरी गूँथित कच, कनक-कंज वदनी।
चिकुर चंद्रिकनि बीच अरध विधु, मानौं ग्रसित फनी॥
सौभग रस सिर श्रवत पनारी, पिय सीमंत ठनी।
भृकुटि काम-कोदंड नैंन-सर, कज्जल रेख अनी॥
तरल तिलक ताटंक गंड पर, नासा जलज मनी।
दसन-कुंद सरसाधर पल्लव, प्रीतम मन शमनी॥
चिवुक मध्य अति चारु सहज सखि, साँवल विन्दु कनी।
प्रीतम-प्राण-रतन-संपुट कुच, कंचुकि कसिव तनी॥
भुज-मृनाल बल हरत वलय-जुत, परस-सरस श्रवनी।
श्याम सीस तर मनु मिडवारी, रची रुचिर रवनी॥
नाभि गंभीर मीन मोंहन-मन, खेलनि कौं ह्रदनी।
कृश कटि पृथु नितंब किंकिनि वृत, कदलि-खंभ जघनी॥
पद-अंबुज जावक-जुत भूषन, प्रीतम उर अवनी।
नव-नव भाइ विलोभि भाम इभ, बिहरत वर करिनी॥
जै श्रीहितहरिवंश प्रसंशित श्यामा, कीरित विशद घनी।
गावत श्रवननि सुनत सुखाकर, विश्व दुरित दवनी॥
17. लाल जू की रूप माधुरी
श्रीहित हरिवंशचन्द्र महाप्रभु जी की वाणी में — श्रीहितराग-कल्याण
लाल की रूप माधुरी नैंननि निरखि नैंक सखी।
मनसिज-मनहरन हास, साँवरौ सुकुमार रासि।
नख-सिख अँग-अंगनि उमगि, सौभग-सींव नखी॥
रँगमँगी सिर सुरँग पाग, लटकि रही वाम भाग,
चंपकली कुटिल अलक बीच-बीच रखी।
आयत दृग अरुन लोल, कुंडल मंडित कपोल,
अधर दसन दीपति की छबि, क्यौं हूँ न जात लखी॥
अभयद भुज-दंड मूल, पीन अंश सानुकूल,
कनक-निकष लसि दुकूल, दामिनी धरषी।
उर पर मंदार-हार, मुक्ता-लर वर सुढार,
मत्त दुरद-गति, तियन की देह-दशा करषी॥
मुकुलित वय नव किशोर, वचन-रचन चित के चोर,
मधुरितु पिक-शाव नूत-मंजरी चखी।
जै श्री नटवत हरिवंश गान, रागिनी कल्याण तान,
सप्त स्वरन कल इते पर, मुरलिका वरखी॥
18. श्रीहित वन्दे
(अधिकारी-श्री किशोरी लाल गोस्वामी कृत)
श्री वृन्दावन वृन्दावन कह रे।
वृन्दावन रज की अब वैग शरण गह रे॥
भटके जिन देश देश भेष क्यों लजावै।
कुंजन के कोने बैठ युगल क्यों न गावै॥
भलौ बनो दाव तू आयू जिन गवावौ।
तनक में तन छूट जाये पाछै पछितावै॥
चतुर तोहि जानिहीं जब चैति है सवेरौं।
करिले तू क्यों नहीं अब आपनौ निवेरौं॥
राख मन भरोषौ तोहि पोषि हैं श्री राधे।
किशोरी हित चरण शरण मिट है भव बाधे॥
