खेलत रास दुलहिनी दूलहु ।
सुनहु न सखी सहित ललितादिक,
निरखि-निरखि नैंनन किन फूलहु ॥
अति कल मधुर महा मोहन धुनि,
उपजत हंस सुता के कूलहु ।
थेई-थेई बचन मिथुन मुख निसरत,
सुनि-सुनि देह दशा किन भूलहु ॥
मृदु पदन्यास उठत कुंकुम रज,
अद्भुत बहत समीर दुकूलहु ।
कबहुँ श्याम श्यामा दसनांचल,
कच – कुच हार छुवत भुजमूलहु ॥
अति लावन्य रूप अभिनय गुन,
नाहिन कोटि काम समतूलहु ।
भृकुटि विलास हास रस बरसत,
(जै श्री) हित हरिवंश प्रेम रस झूलहु ॥
।। 1 ।।
सखियनि के उर ऐसी आई ।
ब्याह-विनोद रचैं सुखदाई ।।
यह बात सबकें मन भाई ।
आनँद-मोद बढ्यौ अधिकाई ।।
बढ्यौ आनंद मोद सब कैं, महा प्रेम सुरंग रँगी ।
और कछु न सुहाइ तिनकौं, जुगल सेवा-सुख पगी ।।
निशि-द्यौस जानत नाँहि सजनी, एक रस भींजी रहैं ।
गोप-गोपिनु आदि दुर्लभ,
तिहिं सुखहि दिन-प्रति लहैं ।।1।।
।। 2 ।।
यह नव दुलहिनि अति सुकुमारी ।
ये नव दूलहु लाल-विहारी ।।
रँग-भीने दोऊ प्राण-पियारे ।
नवसत अंगनि अंग सिंगारे ।।
नवसत सिंगारे अंग-अंगनि, झलक तन की अति बढ़ी ।
मौर-मौरी सीस सोहैं, मैंन-पानिप मुख चढ़ी ।।
जलज सुमन सुसेहरे रचि, रतन हीरे जगमगैं ।
देखि अद्भुत रूप मनमथ, कोटि रति पाँइनिं लगैं ।।2।।
।। 3 ।।
सोभा मडप कुंज द्वारैं ।
हित की बाँधी बंदनवारैं ।।
कुम-कुम सौं लै अजिर लिपायौ ।
अद्भुत मोतिनु चौक पुरायौ ।।
पुराय अद्भुत चौक मोतिनु, चित्र-रचना बहु करी ।
आइ दोऊ ठाढ़े भये तहाँ, सबनि की गति-मति हरी ।।
सुरंग मेंहदी रंग राचे, चरण-कर अति राजहीं ।
विविध रागनि किंकिनी, अरु मधुर नूपुर बाजहीं ।।3।।
।। 4 ।।
वेदी सेज सुदेस सुहाई ।
मन दृग अंचल ग्रंथि जुराई ।।
रीति-भाँति विधि उचित बनाई ।
नेह की देवी तहाँ पुजाई ।।
पूजि देवी नेह की दोऊ, रति-विनोद विहारहीं ।
तिहि समैं सखि ललितादि हित सौं,
हेरि प्राननि वारहीं ।।
एक वैस सुभाव एकै, सहज जोरी सोहनी ।
एक डोरी प्रेम की ‘ध्रुव’, बँधे मोहन- मोहनी ।।4।।
।। 1 ।।
श्री वृंदावन धाम रसिक मन मोहई ।
दूलहु दुलहिनि ब्याह सहज तहाँ सोहई ।।1।।
।। 2 ।।
नित्य सहाने पट अरु भूषण साजहीं ।
नित्य नवल सम वैस एक रस राजहीं ।।2।।
।। 3 ।।
सोभा कौ सिरमौर चंद्रिका मोर की ।
बरनी न जाइ कछू छबि नवल किशोर की ।।3।।
।। 4 ।।
सुभग माँग रँग-रेख मनौं अनुराग की ।
झलकत मौरी सीस सुरंग सुहाग की ।।4।।
।। 5 ।।
मणिनु-खचित नव-कुंज रही जगमग जहाँ ।
छबि कौ बन्यौ वितान सोई मंडप तहाँ ।।5।।
।। 6 ।।
बेदी सेज सुदेस रची अति बानि कैं ।
भाँति-भाँति के फूल सुरंग बहु आनि कैं ।।6।।
।। 7 ।।
गावत मोर मराल सुहाये गीत री ।
सहचरि भरी आनंद करति रस-रीत री ।।7।।
।। 8 ।।
अलबेले सुकुँवार फिरत तिहिं ठाँव री ।
दृग-अंचल परी ग्रंथि लेत मन भाँवरी ।।8।।
।। 9 ।।
कँगना प्रेम अनूप कबहुँ नहिं छूटही ।
पोयौ डोरी-रूप सहज सो न टूटही ।।9।।
।। 10 ।।
रचि रहे कोमल कर अरु चरण सुरंग री ।
सहज छबीले कुँवर निपुन सब अंग री ।।10।।
।। 11 ।।
नूपुर कंकन किंकिनी बाजे बाजहीं ।
निर्त्तत कोटि अनंग-नारि सब लाजहीं ।।11।।
।। 12 ।।
बाढ्यौ है मन माहिं अधिक आनंद री ।
फूले फिरत किशोर वृंदावन-चंद री ।।12।।
।। 13 ।।
सखियन किये बहु चार अनेक विनोद री ।
दूधाभाती हेत बढ्यौ मन मोद री ।।13।।
।। 14 ।।
ललित लाल की बात जबहि सखियन कही ।
लाज सहित सुकुमारि ओट पट दै रही ।।14।।
।। 15 ।।
नमित ग्रीव छबि सींव कुँवरि नहिं बोलहीं ।
बुधि-बल करत उपाय घूँघट पट खोलही ।।15।।
।। 16 ।।
कनक-कमल कर-नील कलह अति कल बनी ।
हँसतिं सखी सुख हेरि सहज सोभा घनी ।।16।।
।। 17 ।।
वाम-चरण सौं सीस लाल कौ लावहीं ।
पानी वारि कुँवरि पर पियहि पिवावहीं ।।17।।
।। 18 ।।
मेलि सुगंध उगार सौं बीरी खवावहीं ।
समझि कुँवरि मुसिकाइ अधिक सुख पावहीं ।।18।।
।। 19 ।।
और हास-परिहास रहसि रस-रंग रह्यौ ।
नित्य-विहार विनोद जथामति कछु कह्यौ ।।19।।
।। 20 ।।
अंचल ओटि असीस सखी सब दैहिं री ।
पल-पल बढ़ौ सुहाग नैंन-सुख लैहिं री ।।20।।
।। 21 ।।
जैसैं नवल-विलास नवल-नवला करैं ।
मन-मन की रुचि जान नेह-विधि अनुसरैं ।।21।।
।। 22 ।।
बैठी है निज कुंज कुँवरि मन-मोहनी ।
झलकत रूप अपार सहज अति सोहनी ।।22।।
।। 23 ।।
चाहि चाहि सो रूप रसिक-सिरमौर री ।
भरि आये दोउ नैंन भई गति और री ।।23।।
।। 24 ।।
अति आनँद कौ मोद न उरहि समात री ।
रीझि-रीझि रस भीजि आपु बलि जात री ।।24।।
।। 25 ।।
अरुझे मन अरु नैंन बढ्यौ अनुराग री ।
एक प्राण द्वै देह नागर अरु नागरी ।।25।।
।। 26 ।।
यौं राजत दोऊ प्रीतम हँसि-मुसिकात री ।
निरखि परस्पर रूप न कबहूँ अघात री ।।26।।
।। 27 ।।
तिनही के सुख रंग सखी दिन रँग-मँगीं ।
और न कछू सुहाइ एक-रस सब पगीं ।।27।।
।। 28 ।।
उभय रूप रस-सिंधु मगन जहाँ सब भए ।
दुर्लभ श्रीपति आदि सोई सुख दिन नए ।।28।।
।। 29 ।।
‘हित-ध्रुव’ मंगल सहज नित्य जो गावहीं ।
सर्वोपरि सोइ होइ प्रेम-रस पावहीं ।।29।।
ब्याहुला आशीष
लाड़ी जू थारौ, अविचल रहौ जी सुहाग ।
अलकलड़े रिझवार छैल सौं, नित नव बढ़ौ अनुराग ॥
यौं नित बिहरौ ललितादिक सँग, वृन्दावन निजु बाग।
(जैश्री) रूप अली हित युगल-नेह लखि,
मानत निजु बड़भाग ॥
