स्फुट वाणी

।। 1 ।।
द्वादस चन्द्र, कृतस्थल मंगल, बुद्ध विरुद्ध, सुर-गुरु बंक।

यद्दि दसम्म भवन्न भृगू-सुत, मंद सु केतु जनम्म के अंक ।।
अष्टम राहु, चतुर्थ दिवामणि, तौ हरिवंश करत्त न संक।
जो पै कृष्ण-चरण मन अर्पित, तौ करि हैं का नवग्रह रंक।। 1 ।।

।। 2 ।।
भानु दसम्म, जनम्म निशापति, मंगल- बुद्ध शिवस्थल लीके।

जो गुरु होंय धरम्म-भवन्न के, तौ भृगु-नंद सुमंद नवीके ।।
तीसरौ केतु समेत बिधु-ग्रस, तौ हरिवंश मन क्रम फीके ।
गोविन्द छाँड़ि भ्रमंत दसौं दिस, तौ करि हैं का नवग्रह नीके।। 2 ।।

।। 3 ।।
ना जानों छिन-अंत कवन बुधि घटहिं प्रकाशित।

छुटि चेतन जु अचेत तेऊ मुनि भये बिस-वासित ।।
पारासर सुर इन्द्र कलप कामिनि मन फंद्या।
परि व देह दुख-द्वन्द कौन क्रम-काल निकंद्या ।।
इहि डरहि डरपि हरिवंश हित, जिनव भ्रमहि गुण-सलिल पर ।
जिहि नामन मंगल लोक तिहुँ, सु हरि-पद भजु न विलम्ब कर।। 3 ।।

।। 4 ।।
तू बालक नहिं भरयौ सयानप,

काहे कृष्ण भजत नहिं नीके।
अतिव सुमिष्ट तजिव सुरभिन-पय,
मन बंधत तंदुल-जल फीके ।।
(जै श्री) हित हरिवंश नर्क गति दूरभर,
यमद्वारे कटियत नक छींके।
भव-अज कठिन, मुनीजन दुर्लभ,
पावत क्यौं जु मनुज तन भीके।। 4 ।।

।। 5 ।।
चकई प्राण जु घट रहैं, पिय बिछुरंत निकज्ज।

सर-अन्तर अरु काल-निशि, तरफ तेज घन गज्ज।।
तरफ तेज घन गज्ज लज्ज तुहि वदन न आवै।
जल-विहून करि नैंन भोर किहिं भाय बतावै ।।
(जै श्री) हित हरिवंश विचारि बाद अस कौन जु बकई।
सारस यह सन्देह प्राण घट रहैं जु चकई।। 5 ।।

।। 6 ।।
सारस सर बिछुरंत कौ, जो पल सहय शरीर।

अगिन अनंग जु तिय भखै, तौ जानै पर-पीर ।।
तौ जानै पर-पीर धीर धरि सकहि बज्र तन ।
मरत सारसहिं फूट पुनि न परचौ जु लहत मन।।
(जै श्री) हित हरिवंश विचारि प्रेम विरहा बिन वा रस ।
निकट कंत नित रहत मरम कह जानै सारस।। 6 ।।

।। 7 ।।
तैं भाजन कृत जटित विमल चन्दन कृत इन्धन ।

अमृत पूरि तिहि मध्य करत सरषप-खल रिन्धन ।।
अद्भुत धर पर करत कष्ट कंचन-हल वाहत ।
बार करत पाँवार मन्द बोवन विष चाहत ।।
(जै श्री) हित हरिवंश विचारिकै, मनुज-देह गुरु-चरण गहि।
सकहि तौ सब परपंच तजि, कृष्ण-कृष्ण गोविन्द कहि।। 7 ।।

।। 8 ।।
तातैं भैया मेरी सौं कृष्ण- गुण संचु ।

कुत्सित वाद विकारहिं परधन, सुनु सिख मंद परतिय बंचु ।
मणिगण-पुंज ब्रजपति छाँड़त, हित हरिवंश कर गहि कंचु ।।
पाये जान जगत में सब जन, कपटी कुटिल कलियुग-टंचु ।
इहि-परलोक सकल सुख पावत, मेरी सौं कृष्ण-गुण संचु।। 8 ।।

।। 9 ।।
मानुष कौ तन पाय भजौ ब्रजनाथ कौं।

दर्बी लैकैं मूढ़ जरावत हाथ कौं ।।
(जै श्री) हित हरिवंश प्रपंच, विषय-रस मोह के।
(हरि हाँ) बिन कंचन क्यौं चलैं पचीसा लोहके।। 9 ।।

।। 10 ।।
तू रति रंग भरी देखियत है री राधे,

रहसि रमी मोहन सौं व रैन।
गति अति शिथिल, प्रगट पलटे पट,
गौर अंग पर राजत एैन।।
जलज कपोल, ललित लटकत लट,
भृकुटि कुटिल ज्यौं धनुष धृत मैन।
सुन्दरि रहव कँहव कंचुकि कत,
कनक कलश कुच बिच नख दैन।।
अधर बिंब दलमलित आरसयुत,
अरु आनंद सूचत सखि नैन।
(जै श्री) हित हरिवंश दुरत नहिं नागरि,
नागर मधुप मथत सुख सैन।। 10 ।।

।। 11 ।।
आनँद आजु नन्द के द्वार।

दास अनन्य भजन-रस कारन,
प्रगटे लाल मनोहर ग्वार ।।
चन्दन सकल धेनु तन मण्डित,
कुसुम – दाम शोभित आगार ।
पूरन कुम्भ बने तोरन पर,
बीच रुचिर पीपर की डार ।।
युवति यूथ मिल गोप विराजत,
बाजत पणव, मृदंग सुतार।
(जै श्री) हित हरिवंश अजिर वर वीथिनु,
दधि-मधि-दूध हरद के खार।। 11 ।।

।। 12 ।।
मोहन लाल के रंग राँची ।

मेरे ख्याल परौ जिन कोऊ, बात दसौं-दिस माँची ।।
कंत अनंत करौ जो कोऊ, बात कहौं सुनि साँची।
यह जिय जाहु भलैं सिर ऊपर, हौं व प्रगट ह्वै नाँची ।।
जाग्रत-सयन रहत उर ऊपर, मणि कंचन ज्यौं पाँची ।
(जै श्री) हित हरिवंश डरौं काके डर, हौं नाहिन मति काँची।। 12 ।।

।। 13 ।।
मैं जु मोहन सुन्यौ वेणु गोपाल कौ।

व्योम मुनियान, सुर-नारि विथकित भईं,
कहत नहिं बनत कछु भेद यति-ताल कौ ।।
स्रवन कुण्डल छुरित, रुरत कुन्तल ललित,
रुचिर कस्तूरि चन्दन तिलक भाल कौ।
चंद गति मंद भई, निरखि छबि काम गई,
देखि हरिवंश हित वेष नंदलाल कौ।। 13 ।।

।। 14 ।।
आज तू ग्वाल गोपाल सों खेलि री।

छाँड़ि अति मान, बन, चपल चलि भामिनी,
तरु तमाल सों अरुझ कनक की बेलि री।
सुभट सुन्दर ललन, ताप परबल दमन,
तू व ललना रसिक काम की केलि री।
वेणु कानन कुनित, स्रवन सुन्दरि सुनत,
मुक्ति सम सकल सुख पाय पग पेलि री।।
विरह-व्याकुल नाथ, गान गुन युवति तव,।
निरखि मुख काम कौ कदन अवहेलि री।
सुनत हरिवंश हित, मिलत राधारवन,
कंठ भुज मेलि, सुख-सिंधु में झेलि री।। 14 ।।

।। 15 ।।
वृषभानु नन्दिनी राजत हैं।

सुरत-रंग-रस भरी भामिनी,
सकल नारि सिर गाजत हैं।।
इत-उत चलत, परत दोऊ पग,
मद-गयंद गति लाजत हैं।
अधर निरंग, रंग गंडन पर,
कटक काम कौ साजत हैं ।।
उर पर लटकि रही लट कारी,
कटिव किंकिणी बाजत हैं ।
(जै श्री) हित हरिवंश पलटि प्रीतम पट,
जुवति जुगति सब छाजत हैं।। 15 ।।

।। 16 ।।
चलौ वृषभानु गोप के द्वार ।

जन्म लियौ मोहन हित श्यामा,
आनन्द – निधि सुकुमार ।।
गावत जुवति मुदित मिलि मंगल,
उच्च मधुर धुनि-धार।
विविध कुसुम किसलय कोमल दल,
शोभित बन्दन बार ।।
विदित वेद-विधि विहित विप्रवर,
करि स्वस्तिनु उच्चार ।
मृदुल मृदंग मुरज भेरी डफ,
दिवि दुंदुभि रवकार ।।
मागध सूत बन्दी चारन जस,
कहत पुकार-पुकार।
हाटक हीर चीर पाटम्बर,
देत सम्हार-सम्हार ।।
चन्दन सकल धेनु – तन मण्डित,
चले जु ग्वाल सिंगार ।
(जै श्री) हित हरिवंश दुग्ध-दधि छिरकत,
मध्य हरिद्रा गार।। 16 ।।

।। 17 ।।
तेरौई ध्यान राधिका प्यारी, गोवर्द्धन धर लालहिं ।

कनक लता सी क्यौं न विराजत, अरुझी श्याम तमालहिं ।।
गौरी गान सु तान ताल गहि, रिझवत क्यौं न गुपालहिं ।
यह जोवन कंचन तन ग्वालिन, सफल होत इहि कालहिं ।।
मेरे कहे विलंब न करि सखि, भूरि भाग अति भालहिं ।
(जै श्री) हित हरिवंश उचित हौं चाहत, श्याम कंठ की मालहिं।। 17 ।।

।। 18 ।।
आरती मदन गोपाल की कीजियै ।

देव, ऋषि, व्यास, शुकदास सब कहत निज,
क्यौं न बिन कष्ट रस – सिन्धु कौं पीजियै ।।
अगर करि धूप कुमकुम मलय रंजित,
नव वर्तिका घृत सों पूरि राखौ ।
कुसुम कृत माल नँदलाल के भाल पर,
तिलक करि प्रगट यश क्यौं न भाखौ ।।
भोग प्रभु योग भरि थार धरि कृष्ण पै,
मुदित भुज दण्डवर चँवर ढारौ ।
आचमन पान हित मिलत कर्पूर जल,
सुभग मुख वास, कुल-ताप जारौ ।।
शंख दुंदुभि पणव घंट कल वेणु रव,
झल्लरी सहित स्वर सप्त नाँचौ ।
मनुज तन पाय यह दाय ब्रजराज भज,
सुखद हरिवंश प्रभु क्यौं न याँचौ।। 18 ।।

।। 19 ।।
आरती कीजै श्याम सुन्दर की ।

नन्द के नन्दन राधिका वर की ।।
भक्ति करि दीप प्रेम करि बाती ।
साधु संगति करि अनुदिन राती ।।
आरती ब्रजयुवति यूथ मन भावै ।
श्याम लीला (श्री) हरिवंश हित गावै।। 19 ।।

।। 20 ।।
रहौ कोऊ काहू मनहिं दिये ।

मेरे प्राण नाथ श्रीश्यामा, शपथ करौं तृण छिये ।।
जे अवतार कदम्ब भजत हैं, धरि दृढ़ व्रत जु हिये ।
तेऊ उमगि तजत मर्यादा, बन बिहार रस पिये ।।
खोये रतन फिरत जे घर-घर, कौन काज ऐसे जिये ।
(जै श्री) हित हरिवंश अनत सचु नाहीं, बिनु या रजहिं लिये।। 20 ।।

।। 21 ।।
हरि रसना राधा-राधा रट।

अति अधीन आतुर यद्यपि पिय, कहियत है नागर नट ।।
संभ्रम द्रुम, परिरंभन कुंजन, ढूँढ़त कालिंदी तट ।
विलपत, हँसत, विषीदत, स्वेदत, सतु सींचत अँसुवन वंशीवट ।।
अंगराग परिधान वसन, लागत ताते जु पीत पट ।
(जै श्री) हित हरिवंश प्रसंसत श्यामा, दै प्यारी कंचन घट।। 21 ।।

।। 22 ।।
लाल की रूप माधुरी, नैंनन निरख नेकु सखी ।

मनसिज-मन हरन हास, साँवरौ सुकुमार रासि,
नख सिख अंग अंगन उमँगि, सौभग सींव नखी ।।
रँगमगी सिर सुरँग पाग, लटकि रही वाम भाग,
चंप कली कुटिल अलक, बीच-बीच रखी।
आयत दृग अरुण लोल, कुण्डल मण्डित कपोल,
अधर दसन दीपति की छवि, क्यौं हूँ न जात लखी ।।
अभयद भुज दण्ड मूल, पीन अंश सानुकूल,
कनक निकष लसि दुकूल, दामिनी धरखी।
उर पर मंदार – हार, मुक्ता-लर वर सुढार,
मत्त दुरद गति, तियन की, देह-दसा करखी ।।
मुकुलित वय नव किशोर, वचन रचन चित के चोर,
मधु रितु पिक शाव नूत, मंजरी चखी।
(जै श्री) नटवत हरिवंश गान, रागिनी कल्यान तान,
सप्त स्वरन कल, इते पर, मुरलिका बरखी।। 22 ।।

।। 23 ।।
दोऊ जन भींजत अटके बातन ।

सघन कुंज के द्वारे ठाड़े, अम्बर लपटे गातन ।।
ललिता ललित रूप रस भींजी, बूँद बचावत पातन।
(जै श्री) हित हरिवंश परस्पर प्रीतम, मिलवत रति रस घातन।। 23 ।।

श्रीहिताचार्य जी फुटकल तेईस छंदों के अतिरिक्त चार दोहे भी रचे है। जो श्रीहितस्फुटवाणी जी मे ही सँकलित है।
चार पद श्री राधावल्लभ सम्प्रदाय की मूल उपासना पद्दति के सम्बन्ध में है उनका संक्षिप्त परिचय में लेख प्रदान है।

प्रथम पद
सबसौं हित, निष्काम मति, वृन्दावन विश्राम ।
श्रीराधावल्लभ लाल कौ, हृदय ध्यान मुख नाम।।1।।

द्वितीय पद
तनहिं राखि सतसंग में, मनहिं प्रेम रस भेव ।
सुख चाहत हरिवंश हित, कृष्ण कल्पतरु सेव।।2।।

तृतिय पद
निकसि कुंज ठाड़े भये, भुजा परस्पर अंश ।
श्रीराधावल्लभ मुख कमल, निरखि नैंन हरिवंश।।3।।

चतुर्थं पद
रसना कटौ जु अन रटौं, निरखि अनफुटौ नैंन ।
श्रवण फुटौ जो अनसुनौं, श्री राधा यश बैंन।।4।।

इति श्री हित स्फुटवाणी जी समाप्त ,

सभी को जय जय श्रीहित हरिवंश।।

Bring this stotra home

Sacred items for your daily path

[products ids=”371,13305,13000,14637″ columns=”4″ orderby=”post__in”]

View all products →
Scroll to Top