1. श्रीहित जस विलास
॥ 1 ॥
श्रीहरिवंश-चन्द्र शुभ नाम । सब सुख सिन्धु प्रेम रस धाम ।
जाम-घटी बिसरै नहीं ॥
यह जु पर्यौ मोहि सहज सुभाव। श्रीहरिवंश नाम रस चाव ।
नाव सुदृढ़ भव तरन कौं ॥
नाम रटत आई सब सोहि। देहु सुबुद्धि कृपा करि मोहि।
पोहि सुगुन माला रचौं ॥
नित्य सुकंठ जु पहिरौं तास। जस बरनौं हरिवंश विलास ।
श्रीहरिवंशहि गाइ हौं ॥1॥
॥ 2 ॥
श्रीवृन्दावन वैभव जिती। बरनत बुद्धि प्रमानौ किती ।
तिती सबै हरिवंश की ॥
सखी-सखा क्यौं कहौं निवेर। तौ मेरे मन की अवसेर ।
टेरि सकल प्रभुता कहौं ॥
हरि-हरिवंश भेद नहिं होइ। प्रभु ईश्वर जानें सब कोइ ।
दोइ कहे न अनन्यता ॥
विश्वम्भर सब जग आभास। जस बरनौं श्रीहरिवंश विलास ।
श्रीहरिवंशहि गाइ हौं ॥2॥
॥ 3 ॥
जन्म-कर्म गुण रूप अपार। बाढ़ै कथा कहत विस्तार ।
बार-बार सुमिरन करौं ॥
हौं लघु मति जु अन्त नहिं लहौं। बुद्धि प्रमान कछू कथि कहौं ।
रहौं शरण हरिवंश की ॥
सोधौं कहि मोहि केतिक मती। जस बरनत हारै सरस्वती।
तिती सबै हरिवंश की ॥
देहु कृपा करि बुद्धि प्रकाश। जस बरनौं श्रीहरिवंश विलास ।
श्रीहरिवंशहि गाइ हौं ॥3॥
॥ 4 ॥
कलियुग कठिन वेद विधि रही। धर्म कहूँ नहिं दीखत सही ।
कही भली कोउ ना करै ॥
उदवस विश्व भयौ सब देस । धर्म-रहित मेदिनी-नरेस ।
म्लेच्छ सकल पहुमी बढ़े ॥
सब जन करहिं आधुनिक धर्म। वेद विहित जानैं नहिं कर्म ।
मर्म भक्ति कौ क्यौं लहैं।
बूड़त भव आवै न उसास। जस वरनौं हरिवंश विलास।
श्रीहरिवंशहि गाइ हौं ॥4॥
॥ 5 ॥
धर्म-रहित जानी सब दुनी। म्लेच्छन भार दुखित मेदिनी।
धनी और दूजौ नहीं ॥
करी कृपा मन कियौ विचार । श्रुतिपथ बिमुख दुखित संसार ।
सार वेद-विधि उद्धरी ॥
सब अवतार भक्ति विस्तरी। पुनि रस रीति जगत उद्धरी।
कर्यो धर्म अपनौं प्रगट ॥
प्रगटे जानि धर्म कौ नास। जस बरनौं हरिवंश विलास।
श्रीहरिवंशहि गाइ हौं ॥5॥
॥ 6 ॥
मथुरा मंडल भूमि आपनी। जहाँ ‘बाद’ प्रगटे जग धनी।
भनी अवनि वर आप मुख ॥
शुभ वासर शुभ ऋक्ष विचारि। माधव मास ग्यास उजियार।
नारिनु मंगल गाइयौ ॥
तच्छिन देव-दुन्दुभी बाजिये। जै-जै शब्द सुरन मिलि किये।
हिये सिराने सबनि के ॥
तारा जननि जनक ऋषि व्यास । जस बरनौं हरिवंश विलास।
श्रीहरिवंशहि गाइ हौं॥6॥
॥ 7 ॥
श्रीभागवत जु शुक उच्चरी। तैसी विधि जु व्यास विस्तरी।
करी नन्द जैसी हुती॥
घर-घर तोरन बन्दनवार । घर-घर प्रति चित्रहिं दरबार।
घर-घर पंच शब्द बाजिये॥
घर-घर दान प्रतिग्रह होइ। घर-घर प्रति निर्तत सब कोइ ।
घर-घर मंगल गावहीं॥
घर-घर प्रति अति होत हुलास। जस बरनौं श्रीहरिवंश विलास।
श्रीहरिवंशहि गाइ हौं ॥7॥
॥ 8 ॥
निर्जल सजल सरोवर भये । उखटे वृक्षन पल्लव नये॥
दये सकल सुख सबनि कौं ॥
असन शयन सुख नित-नित नये। अन्न सुकाल चहूँ दिशि भये।
गये अशुभ सब विश्व के ॥
म्लेच्छ सकल हरि जस विस्तरहिं।परम ललित बानी उच्चरहिं।
करहिं प्रजा पालन सबै॥
अपनी-अपनी रुचि बस वास। जस बरनौं हरिवंश विलास ।
श्रीहरिवंशहि गाइ हौं ॥8॥
॥ 9 ॥
चलहिं सकल जन अपने धर्म । ब्राह्मण सकल करहिं षट् कर्म।
भर्म सबनि कौ भाजियौ ॥
छूटि गई कलियुग की रीति । नित नित नव-नव होत समीति।
प्रीति परस्पर अति बढ़ी ॥
प्रगट होत ऐसी विधि भई । सब भवजनित आपदा गई।
नई-नई रुचि अति बढ़ी ॥
सब जन करहिं धर्म अभ्यास । जस बरनौं हरिवंश विलास।
श्रीहरिवंशहि गाइ हौं ॥9॥
॥ 10 ॥
बाल विनोद न बरनत बनहिं । अपनौं सौ उपदेशत मनहिं ।
गनहिं कवन लीला जिती ॥
सब हरि-सम गुण-रूप अपार । महापुरुष प्रगटे संसार।
मार विमोहन तन धर्यौ ॥
छिन न तृपित शुभ दर्शन आस। दुलरावत बोलत मृदु हास ।
व्यासमिश्र कौ लाड़िलौ ॥
मुदित सकल नहीं छाँड़त पास। जस बरनौं हरिवंश विलास ।
श्रीहरिवंशहि गाइ हौं ॥10॥
॥ 11 ॥
अब उपदेश भक्ति कौ कह्यौ । जैसी विधि जाके चित रह्यौ ।
लह्यौ जु मन वांछित सफल ॥
सब हरिभक्ति कही समुझाइ । जैसी-जैसी जाहि सुहाइ ।
आइ सकल चरणन भजे ॥
साधन सकल कहे अविरुद्ध। वेद-पुरान सु आगम शुद्ध ।
बुधि विवेक जे जानहीं ॥
समुझ्यौ सबन सु भक्ति उजास । जस बरनौं हरिवंश विलास।
श्रीहरिवंशहि गाइ हौं ॥11॥
॥ 12 ॥
अब अवतार भेद तिन कहे। सकल उपासक तिन मन रहे॥
कहे भक्ति साधन सबै ॥
मथुरा नित्य कृष्ण कौ वास । निशि-दिन श्याम न छाँड़त पास।
तासु सकल लीला कही ॥
कही सबनि की एकै रीति । श्रवन-कथन सुमिरन परतीति।
बीति काल सब जाइयौ ॥
उपज्यौ सबनि सुदृढ़ विश्वास। जस बरनौं हरिवंश विलास।
श्रीहरिवंशहि गाइ हौं ॥12॥
॥ 13 ॥
अब जु कही सब ब्रज की रीति । जैसी सबन नन्द-सुत प्रीति।
कीर्ति सकल जग विस्तरी ॥
बाल चरित्र प्रेम की नींव । कहत- सुनत सब सुख की सींव ।
जीवन ब्रज-वासिनु सफल ॥
ब्रज की रीति सु अगम अपार । विस्तरि कही सकल संसार ।
कारज सबहिनु के भये ॥
ब्रज की प्रीति-रीति अनियास। जस बरनौं हरिवंश विलास।
श्रीहरिवंशहि गाइ हौं ॥13॥
॥ 14 ॥
जेहि विधि सकल भक्ति अनुसार। तैसी विधि सब कियौ विचार।
सारासार विवेकि कैं॥
अब निजु धर्म आपनौं कहत । तहाँ नित्य वृन्दावन रहत।
बहत प्रेम-सागर जहाँ ॥
साधन सकल भक्ति जा तनौं । निजु वैभव प्रगटत आपनौं।
भनौं एक रसना कहा॥
श्रीराधा युग चरण निवास। जस बरनौं हरिवंश विलास।
श्रीहरिवंशहि गाइ हौं ॥14॥
! जै जै श्रीहित जस विलास प्रथम प्रकरण की जै जै श्रीहित हरिवंश !
2. श्रीहित रस – विलास
॥ 1 ॥
श्रीहरिवंश नित्य वर-केलि। बाढ़त सरस प्रेम-रस बेलि ॥
मेलि कण्ठ भुज खेलहीं ॥
बनितन-गन मन अधिक सिरात।निरखि-निरखि लोचन न अघात
गात गौर-साँवल बने॥
जूथ- जूथ जुवतिनु के घने । मध्य किशोर-किशोरी बने॥
गनैं कवन रति अति बढ़ी ॥
नित-नित लीला, नित-नित रास। सुनहु रसिक हरिवंश विलास।
श्रीहरिवंशहि गाइहौं ॥1॥
॥ 2 ॥
लता-भवन सुख शीतल छहाँ । श्रीहरिवंश रहत नित जहाँ ॥
तहाँ न वैभव आन की ॥
जब-जब होत धर्म की हानि। तब-तब तनु धरि प्रगटत आनि ॥
जानि और दूजौ नहीं ॥
जो रस रीति सबनि तें दूरि । सो सब विश्व रही भरपूरि ॥
मूरि सजीवन कहि दई ॥
सब जन मुदित करत मन हास। सुनहु रसिक हरिवंश विलास
श्रीहरिवंशहि गाइ हौं ॥2॥
॥ 3 ॥
ललितादिक श्यामा अरु श्याम। श्रीहरिवंश प्रेम रस धाम ॥
नाम प्रगट जग जानिये ॥
श्रीहरिवंश-जनित जहाँ प्रेम। तहाँ कहाँ व्रत-संयम-नेम ॥
छेम सकल सुख सम्पदा ॥
तहाँ जाति-कुल नहीं विचार। कौन सु उत्तम, कौन गँवार ॥
सार भजन हरिवंश कौ ॥
या रस मगन मिटै भव-त्रास। सुनहु रसिक हरिवंश विलास ॥
श्रीहरिवंशहि गाइ हौं ॥3॥
॥ 4 ॥
श्रीहरिवंश सुजस गाईयो । सो रस सब रसिकनि पाईयौ ॥
कियौ सुकृत सबकौ फल्यौ ॥
या रस में विधि नहीं निषेध । तहाँ न लगन ग्रहन के बेध ॥
तहाँ कुदिन-दिन कछु नहीं ॥
नहीं शुभ-अशुभ, मान-अपमान। नहिं अनृत-भ्रम,कपट-सयान
स्नान-क्रिया, जप-तप नहीं ॥
ज्ञान-ध्यान तहाँ सकल प्रयास। सुनहु रसिक हरिवंश विलास ॥
श्रीहरिवंशहि गाइ हौं ॥4॥
॥ 5 ॥
जहाँ श्रीहरिवंश प्रेम-उन्माद । तहाँ कहाँ स्वारथ निस्वाद ॥
वाद – विवाद तहाँ नहीं॥
जे श्रीहरिवंश-नाद मोहिये। तिन फिर बहुरि न कुल-क्रम किये
जिये काल-बस ना परे ॥
कुल बिनु कहौ कौन सौ चाक । सहज प्रेम रस साँचे पाक ॥
रंक – ईश समुझत नहीं।
विप्र न शूद्र कौन कुल कास। सुनहु रसिक हरिवंश विलास ॥
श्रीहरिवंशहि गाइ हौं॥5॥
॥ 6 ॥
या रस विमुख करत आचार। प्रेम बिना जु सबै कृत आर॥
भार धरत कत विप्र कौ ॥
श्रीहरिवंश किशोर अहीर। अरु तिन संग बनितन की भीर ॥
तीर जमुन नित खेलहीं ॥
तिनकी दई जु जूठन खात। आचारी निज कहत खिस्यात ॥
बात यहै साँची सदा ॥
श्रीहरिवंश कहत नित जास। सुनहु रसिक हरिवंश विलास ॥
श्रीहरिवंशहि गाइ हौं॥6॥
॥ 7 ॥
निशि दिन कहत पुकारि-पुकारि। स्तुति करहु देहु कोउ गारि
हार न अपनी मानि हौं ॥
श्रीहरिवंश चरण नहिं तजौं । अरु तिनके भजतन कौं भजौं॥
लजौं नहीं अति निडर ह्वै ॥
श्रीहरिवंश नाम बल लहौं। अपने मन भाई सब कहौं ॥
रहौं शरण हरिवंश की ॥
कहत न बनत प्रेम उज्जास । सुनहु रसिक हरिवंश विलास ॥
श्रीहरिवंशहि गाइ हौं ॥7॥
॥ 8 ॥
जे हरिवंश प्रेम रस झिले। क्यों सोहैं लोगन में मिले।
गिल्यौ काल जग देखिये ॥
कर्म सकाम न कबहूँ करें। स्वर्ग न इच्छैं, नर्क न डरैं॥
धरैं धर्म हरिवंश कौ ॥
श्रीहरिवंश – धर्म निर्वहैं। श्रीहरिवंश प्रेम रस लहैं॥
ते सब श्री हरिवंश के ॥
‘सेवक’ तिन दासनि कौ दास। सुनहु रसिक हरिवंश विलास॥
श्रीहरिवंशहि गाइ हौं ॥8॥
! जै जै श्रीहित रस विलास द्वितीय प्रकरण की जै जै श्रीहित हरिवंश !
3. श्रीहित नाम प्रताप जस
॥ 1 ॥
श्रीहरिवंश नाम नित कहौं। नाम प्रताप नाम फल लहौं ।
नाम हमारी गति सदा ॥
जे सेवैं हरिवंश सुनाम। पावैं तिन चरणन विश्राम ॥
नाम रटन संतत करैं ॥
नाम प्रसंग कहत उपदेश। जहँ यह धर्म धन्य सो देश ॥
धन्य सुकुल जेहि जन्म भयौ ॥
धन्य सु तात धन्य सो माइ । संतत सकल सुनहु चित लाइ ॥
श्रीहरिवंश प्रताप जस ॥1॥
॥ 2 ॥
प्रथम हृदय श्रद्धा जो करै। आचारजन जाइ अनुसरै॥
जहाँ – जहाँ हरिवंश के ॥
रसिकन की सेवा जब होइ । प्रीति सहित बूझहु सब कोइ ॥
कौन धर्म हरिवंश कौ ॥
कौन सुरीति, कौन आचरन । कौन सुकृत जेहि पावैं शरन ॥
क्यौं हरिवंश कृपा करैं ॥
तब सब धर्म कह्यौ समुझाइ । संतत सकल सुनहु चित लाइ ॥
श्रीहरिवंश प्रताप जस ॥2॥
॥ 3 ॥
प्रथमहिं सेवहु गुरु के चरन । जिन यह धर्म कह्यौ सब करन ॥
नाम-प्रताप बताइयौ ॥
जो हरिवंश नाम अनुसरहु। निशिदिन गुरु कौ सेवन करहु ॥
सकल समर्पन प्राण-धन ॥
गुरु-सेवा तजि करहिं जे बानि । यहै अधर्म, यहै सब हानि ॥
कानि न रसिकन में रहै ॥
गुरु-गोविन्द न भेद कराइ । संतत सकल सुनहु चित लाइ ॥
श्रीहरिवंश प्रताप जस॥3॥
॥ 4 ॥
गुरु उपदेश सुनहु सब धर्म । श्रीहरिवंश-नाम फल-मर्म ॥
भर्म भग्यौ बचनन सुनत ॥
शुक-मुख-वचन जु श्रवन सुनावहु। तब हरिवंश सुनाम कहावहु
मन सुमिरन बिसरै नहीं ॥
हरि-गुरु-चरन-सेवा अनुसरहु। अर्चन-वंदन संतत करहु ॥
दासंतन करि सुख लहौ ॥
सख्य समर्पन भक्ति बढ़ाइ। संतत सकल सुनहु चित लाइ ॥
श्रीहरिवंश प्रताप जस ॥4॥
॥ 5 ॥
गुरु-उपदेश चलहु यह चाल । ऐसी भक्ति करहु बहु काल ॥
ये नव लक्षण भक्ति के ॥
यह हरि-भक्ति करै जब कोई। तब हरिवंश नाम रति होइ ॥
यह जु बहुत हरि की कृपा ॥
हरि-हरिवंश भेद नहिं करै । श्रीहरिवंश नाम उच्चरै ॥
छिन-छिन प्रति बिसरै नहीं ॥
प्रीति सहित यह नाम कहाइ। संतत सकल सुनहु चित लाइ ॥
श्रीहरिवंश प्रताप जस॥5॥
॥ 6 ॥
गुरु-उपदेश चलहु एहि रीति । श्रीहरिवंश-नाम-पद-प्रीति ॥
प्रेम-मूल यह नाम है ॥
प्रेमी रसिक जपत यह नाम। प्रेम मगन निज वन विश्राम ॥
श्रीहरिवंश जहाँ रहैं॥
प्रेम-प्रवाह परै जन सोइ । तब क्यौं लोक-वेद-सुधि होइ ॥
जब श्रीहरिवंश कृपा करी ॥
व्रत-संयम तब कौन कराइ । संतत सकल सुनहु चित लाइ ॥
श्रीहरिवंश प्रताप जस॥ 6॥
॥ 7 ॥
जब यह नाम हृदय आइ है । तब सब सुख सम्पत्ति पाइ है ।
श्रीहरिवंश सुजस कहै ॥
अरु अपनी प्रभुता नहिं सहै। तृण तें नीच अपनपौ कहै।
शुभ अरु अशुभ न जानहीं ॥
समुझै नहीं कछू कुल-कर्म । सूधौ चलै आपने धर्म ॥
रसिकनि सौं प्रीतम कहै ॥
कबहूँ काल वृथा नहिं जाइ। संतत सकल सुनहु चित लाइ ॥
श्रीहरिवंश प्रताप जस ॥7॥
॥ 8 ॥
जब श्रीहरिवंश नाम जानि है। तब सब हीं तें लघु मानि है ।
हँसि बोलै बहु मान दै ॥
तरु सम सहन शीलता होइ । परम उदार कहैं सब कोइ ॥
सोच न मन कबहूँ करै ॥
श्रीहरिवंश सुजस मन रहै। कोमल वचन रचन मुख कहै ।
परम सुखद सब कौं सदा ॥
दुखद वचन कबहूँ न कहाइ । संतत सकल सुनहु चित लाइ ॥
श्रीहरिवंश प्रताप जस ॥8॥
॥ 9 ॥
प्रगट धर्म जैसे जानिये। श्रीहरिवंश नाम जा हिये ॥
नाम सिद्धि पहिचानियें ॥
श्रीहरिवंश नाम सब सिद्धि । सबै रसिक विलसैं नव-निद्धि ॥
भुगतैं, दैहिं न जाँचहीं॥
पोषण भरण न चिन्त कराहिं। श्रीहरिवंश विभव विलसाहिं ॥
वृन्दावन की माधुरी ॥
गुन गावत जु रसिक सचु पाइ। संतत सकल सुनहु चित लाइ
श्रीहरिवंश प्रताप जस ॥9॥
॥ 10 ॥
श्रीहरिवंश धर्म जे धरहिं। श्री हरिवंश नाम उच्चरहिं ॥
ते सब श्रीहरिवंश के ॥
श्रवण सुनहिं जे श्रीहरिवंश । मुख बरनत बानी हरिवंश ॥
मन सुमिरन हरिवंश कौ ॥
ऐसे रसिक कृपा जो करहिं । तौ हमसे सेवक निस्तरहिं ॥
जूठन लै पावैं सदा ॥
‘सेवक’ शरण रहै गुण गाइ । संतत सकल सुनहु चित लाइ ॥
श्रीहरिवंश प्रताप जस ॥10॥
! जै जै श्रीहित नाम प्रताप तृतीय प्रकरण की जै जै श्रीहित हरिवंश !
4. श्रीहित वाणी प्रताप
॥ 1 ॥
समुझौ श्रीहरिवंश सुबानी। रसद मनोहर, सब जग जानी॥
कोमल,ललित, मधुर पद श्रेंनी। रसिकन कौं जु परम सुख दैंनी
श्रीहरिवंश नाम उच्चार। नित बिहार रस कह्यौ अपार॥
श्रीवृन्दावन-भूमि बखानौं। श्रीहरिवंश कहे ते जानौं॥
श्रीहरिवंश-गिरा रस सूधी। कछु नहिं कहौं आपनी बूधी॥
श्रीहरिवंश -कृपा मति पाऊँ। तब रसिकन कौं गाइ सुनाऊँ॥1॥
॥ 2 ॥
श्रीहरिवंश जु श्रीमुख भाखी । सो वन-भूमि चित्त में राखी॥
हौं लघु मति नहिं लहौं प्रमाना । जानत श्रीहरिवंश सुजाना॥
नव पल्लव-फल-फूल अनन्ता। सदा रहत ऋतु शरद-बसन्ता
श्रीवृन्दावन सुन्दरताई । श्रीहरिवंश नित्य प्रति गाई॥2॥
॥ 3 ॥
श्रीवृन्दावन नव-नव कुंज । श्रीहरिवंश प्रेम-रस पुंज॥
श्रीहरिवंश करत नित केली । छिन-छिन प्रति नव-नव रस झेली॥
कबहुँक निर्मित तरल हिंडोला । झूलत फूलत करत कलोला॥
कबहुँक नव दल सेज रचावहिं । श्रीहरिवंश सुरत रति-गावहिं॥3॥
॥ 4 ॥
सुरत अन्त छबि बरनि न जाई। छिन-छिन प्रति हरिवंश जु गाई॥
आजु सँभारत नाहिंन गोरी। अंग-अंग छबि कहौं सु थोरी॥
नैंन-बैंन-भूषन जिहिं भाँती। यह छबि मोपै बरनि न जाती॥
प्रेम-प्रीति रस-रीति बढ़ाई। श्रीहरिवंश बचन सुखदाई॥4॥
॥ 5 ॥
वंश बजाइ विमोहित नारी । बोलीं संग सु नित्य-बिहारी॥
परिरम्भन चुंबन रस केली । विहरत कुँवर कंठ भुज मेली॥
सुन्दर रास रच्यौ वन माँहीं। यमुना-पुलिन कल्पतरु-छाँही
रास-रंग-रति बरनी न जाई। नित-नित श्रीहरिवंश जु गाई॥5॥
॥ 6 ॥
श्रीहरिवंश प्रेम-रस गाना । रसिक विमोहित परम सुजाना॥
अंसन पर भुज दिये विलोकत। तृपित न सुन्दर मुख अवलोकत॥
इन्दु वदन दीखत विवि ओरा। चारु सुलोचन तृषित चकोरा॥
करत पान रस-मत्त सदाई । श्रीहरिवंश प्रेम-रति गाई॥6॥
॥ 7 ॥
श्रीहरिवंश सुरीति सुनाऊँ । श्यामा-श्याम एक सँग गाऊँ॥
छिन इक कबहुँ न अन्तर होई । प्राण सु एक देह हैं दोई॥
राधा संग बिना नहीं श्याम । श्याम बिना नहीं राधा नाम॥
छिन-छिन प्रति आराधत रहहीं । राधा नाम श्याम तब कहहीं॥
ललितादिकन संग सचु पावैं । श्रीहरिवंश सुरत-रति गावैं॥7॥
॥ 8 ॥
श्रीहरिवंश गिरा-जस गाये । श्रीहरिवंश रहत सचु पाये॥
श्रीहरिवंश नाम परसंगा । श्रीहरिवंश-गान इक संगा॥
मन-क्रम-वचन कहौं नित टेरे । श्रीहरिवंश प्राण-धन मेरे॥
सेवक श्रीहरिवंशहि गावै। श्रीहरिवंश नाम रति पावै॥8॥
॥ 9 ॥
जयति जगदीश-जस जगमगत जगत-गुरु,
जगत-वन्दित सु हरिवंश-बानी ।
मधुर, कोमल सुपद, प्रीति आनन्द रस,
प्रेम विस्तरत हरिवंश-बानी ॥
रसिक रस-मत्त श्रुति सुनत पीवन्त रस,
रसनि गावन्त हरिवंश-बानी ।
कहत हरिवंश-हरिवंश-हरिवंश हित,
जपत हरिवंश-हरिवंश-बानी॥9॥
॥ 10 ॥
कही नित केलि रस खेल वृन्दाविपिन,
कुंज तें कुंज डोलनि बखानी ।
पट न परसंत निकसंत वीथिनु सघन,
प्रेम विह्वल सु नहिं देह मानी ॥
मगन जित-तित चलत, छिन सु डगमग मिलत,
पंथ वन देत अति हेत जानी।
रसिक हित परम आनन्द अवलोकि तन,
सरस विस्तरत हरिवंश-बानी ॥10॥
॥ 11 ॥
वंश रस-नाद मोहित सकल सुन्दरी,
आनि रति मानि कुल छाँड़ि कानी ।
बाहु परिरम्भ नीवी उरज परसि हँसि,
उमँगि रतिपति रमित रीति जानी॥
जूथ जुवतिनु खचित, रासमंडल रचित,
गान गुन निर्त आनन्द दानी ।
तत्त थेई-थेई करत, गतिव नौतन धरत,
रास रस रचित हरिवंश बानी॥11॥
॥ 12 ॥
रास-रस-रचित बानी सु प्रगटित जगत,
शुद्ध अविरुद्ध परसिद्ध जानी ।
श्याम-श्यामा प्रगट, प्रगट अक्षर निकट,
प्रगट रस श्रवत, अति मधुर बानी
सो जु बानी रसिक, नित्य निशि-दिन रटत,
कहत अरु सुनत, रस-रीति जानी।
ताहि तजि और गाऊँ न कबहूँ कछू,
प्राण रमि रही हरिवंश-बानी ॥12॥
॥ 13 ॥
भाग-अनभाग जानत जु नहिं आपनौं,
कौंन-धौं लाभ अरु कौन हानी ।
प्रगट-निधि छाँड़ि कत फिरत रूँका करत,
भरम भटकत सु नहिं भूल जानी ॥
प्रीति बिनु रीति रूखी जु लागति सकल,
जुगति करि होत कत कवित-मानी।
रसिक जो सद्य चाहत जु रसरीति फल,
तौ कहौ अरु सुनौ हरिवंश-बानी ॥13॥
॥ 14 ॥
यहै नित-केलि, येई जु नाइक निपुन,
यहै वन भूमि नित-नित बखानी।
बहुत रचना करत, राग-रागिनि धरत,
तान बंधान सब ठाँनि आनी॥
ज्यौं मूँद नहिं मिलत टकसार तैं बाहिरी,
लाख में गैर मुहरी जु जानी।
यौं जु रस-रीति बरनत न ठाँई मिलत
जो न उच्चरत हरिवंश – बानी ॥14॥
॥ 15 ॥
रसिक बिनु कहे सब ही जु मानत बुरौ,
रसिकई कहौ कैसे जु जानी।
आपनी- आपनी ठौर जेई तहाँ,
आपनी बुद्धि के होत मानी॥
निपट करि रसिक जो होहु तैसी कहौ,
अब जु यह सुनौं मेरी कहानी ।
जोरु तुम रसिक रस-रीति के चाड़िले,
तौरु मन देहु हरिवंश-बानी॥15॥
॥ 16 ॥
वेद-विद्या पढ़त कर्म-धर्मन करत,
जलपि तन-कलप की अवधि आनी।
चारु गति छाँड़ि संसार भटकत भ्रमत,
आस की पासि नहिं तोरि जानी॥
सकल स्वारथ करत रहत जन्मत-मरत,
दुःख अरु सुक्ख के होत मानी।
छाँडि जंजार कैसे न निश्चय धरत,
एक किन रमत हरिवंश-बानी ॥16॥
॥ 17 ॥
वृथा बलगन करत द्यौस खोवत सकल,
सोवतन रात नहिं जात जानी।
ऐसेई भाँति समुझ्यौ न कबहूँ कछू,
कौन सुख-दुःख को लाभ-हानी
तब सुक्ख हरिवंश-गुन नाम रसना रटत,
और बहु वचन अति दुःख-दानी ।
हानि हरिवंश के नाम अन्तर परे,
लाभ हरिवंश उच्चरत बानी॥17॥
॥ 18 ॥
नाम-बाणी निकट श्याम श्यामा प्रगट,
रहत निशि-दिन परम प्रीति जानी।
नाम-बाणी सुनत श्याम श्यामा सुबस,
रसद माधुर्य अति प्रेम दानी
नाम-बाणी जहाँ श्याम-श्यामा तहाँ,
सुनत गावंत मो मन जु मानी।
बलित शुभ नाम बलि विशद कीरति जगत,
हौं जु बलि जाउँ हरिवंश-बानी॥18॥
॥ 19 ॥
बलि-बलि श्रीहरिवंश नाम बलि-वलित विमल जस।
बलि-बलि श्रीहरिवंश कर्म-व्रत कृत सु नाम बस॥
बलि-बलि श्रीहरिवंश बरन-धर्मन गति जानत।
बलि-बलि श्रीहरिवंश नाम कलि प्रगट प्रमानत॥
हरिवंश नाम सु प्रताप बलि, बलित जगत कीरति विशद ।
हरिवंश विमल बाणी सु बलि, मृदु कमनीय सु मधुर पद॥19॥
॥ जय जय श्रीहित वाणी प्रताप प्रकरण की जय जय श्रीहित हरिवंश ॥
5. श्रीहित इष्टाराधन
॥ 1 ॥
प्रथम प्रणम्य सुरम्य मति, मन बुधि चित्त प्रसंश ।
चरण शरण सेवक सदा, सु जै जै श्रीहरिवंश ॥
श्रीहरिवंश विपुल गुण मिष्टं । श्रीहरिवंश उपासक इष्टं ॥
श्रीहरिवंश कृपा मति पाऊँ। श्रीहरिवंश विमल गुण गाऊँ ॥
गाऊँ हरिवंश नाम जस निर्मल, श्रीहरिवंश रमित प्रानं।
कारज हरिवंश प्रताप सु उद्दित, कारण श्रीहरिवंश भनं॥
विद्या हरिवंश मंत्र चतुरक्षर, जपत सिद्ध भव-उद्धरणं।
जै-जै हरिवंश जगत-मंगल-पर,श्रीहरिवंश-चरन-शरणं ॥1॥
॥ 2 ॥
हरिरिति अक्षर बीज ऋषि, वंशी शक्ति सु अंश ।
नख – शिख सुन्दर ध्यान धरि, सु जै जै श्रीहरिवंश ॥
श्रीहरिवंश सु सुन्दर ध्यानं । श्रीहरिवंश विशद विज्ञानं॥
श्रीहरिवंश नाम गुन श्रूपं । श्रीहरिवंश प्रेम रस रूपं॥
रसमय हरिवंश परम-परमाक्षर, श्रीहरिवंश कृपा-सदनं।
आत्मा हरिवंश प्रगट परमानँद, श्रीहरिवंश प्रमाण मनं॥
जीवन हरिवंश विपुल सुख-सम्पति, श्रीहरिवंश वलित वरणं।
जै-जै हरिवंश जगत-मंगल पर, श्रीहरिवंश-चरन-शरणं॥2॥
॥ 3 ॥
शरण निरापक पद रमित, सकल अशुभ-शुभ नंश ।
देत सहज निश्चल भगति, सु जै जै श्रीहरिवंश ॥
श्रीहरिवंश मुदित मन लोभं । श्रीहरिवंश वचन वर शोभं॥
श्रीहरिवंश काय-कृत कारं । श्रीहरिवंश त्रिशुद्ध विचारं॥
पूजा हरिवंश नाम परमारथ, श्रीहरिवंश विवेक परं।
धीरज हरिवंश विरद बल-वीरज, श्रीहरिवंश अभद्र हरं॥
तृष्ना हरिवंश सुजस रस-लम्पट, श्रीहरिवंश कर्म करणं।
जै-जै हरिवंश जगत-मंगल पर,श्रीहरिवंश-चरण शरणं॥3॥
॥ 4 ॥
श्रीहरिवंश सुगोत कुल देव जाति हरिवंश ।
श्रीहरिवंश स्वरूप हित, रिद्धि सिद्धि हरिवंश ॥
श्रीहरिवंश विदित विधि-वेदं। श्रीहरिवंश जु तत्व अभेदं॥
श्रीहरिवंश प्रकाशित जोगं। श्रीहरिवंश सुकृत सुख भोगं॥
प्रज्ञा हरिवंश प्रतीति प्रमाणत, प्रीतम श्रीहरिवंश प्रियं।
गाथा हरिवंश गीत गुण गोचर, गुपत गुनत हरिवंश-गियं॥
सेवक हरिवंश-सार सन्चित सब, श्रीहरिवंश-धर्म धरणं ।
जै-जै हरिवंश जगत मंगल पर, श्रीहरिवंश चरण शरणं॥4॥
॥ 5 ॥
जै जै श्रीहरिवंशचन्द्र, द्विजवर कुल-मंडन ।
जै जै श्रीहरिवंशचन्द्र, कलि-तम भव खंडन॥
जै जै श्रीहरिवंशचन्द्र, अकलंक प्रकाशित।
जै जै श्रीहरिवंशचन्द्र, सब जग आभासित॥
हरिवंशचंद्र अमृत बरषि, सकल-जन्तु तापन हरणं।
सेवक समीप संतत रहै सु, श्रीहरिवंश चरण शरणं॥5॥
! जय जय श्रीहित इष्टाराधन प्रकरण की जय जय श्रीहित हरिवंश !
6. श्रीहित धर्मिन-कृत
॥ 1 ॥
पहिले हरिवंश सुनाम कहौं ।
हरिवंश सुधर्मिन संग लहौं ॥
हरिवंश सुनाम सदा तिनकैं ।
सुख सम्पति दम्पति जू जिनकें ॥1॥
॥ 2 ॥
हरिवंश सुनाम कहौं नित के।
मिल ही कहौं कृत्य सुधर्मिन के ॥
हरिवंश उपासन हैं तिनकैं।
सुख सम्पति दम्पति जू जिनकें ॥2॥
॥ 3 ॥
हरिवंश गिरा रस-रीति कहैं।
सुकृती जन संगति नित्य रहैं ॥
कछु धर्म विरुद्ध नहीं तिनकैं ।
सुख सम्पति दम्पति जू जिनकें ॥3॥
॥ 4 ॥
हरिवंश प्रशंसत नित्य रहैं ।
रस रीति विवर्धित कृत्य कहैं ॥
जु कछू कुल-कर्म नहीं तिनकैं ।
सुख सम्पति दम्पति जू जिनकें ॥4॥
॥ 5 ॥
हरिवंश सुनाम जु नित्य रटैं।
छिन जाम समान न नैंकु घटैं ॥
विधि और निषेध नहीं तिनकेँ ।
सुख सम्पति दम्पति जू जिनकें ॥5॥
॥ 6 ॥
हरिवंश सुधर्म जु नित्य करैं ।
हरिवंश कही सु नहीं बिसरें ॥
हरिवंश सदा निधि हैं तिनकैं ।
सुख सम्पति दम्पति जू जिनकें ॥6॥
॥ 7 ॥
हरिवंश प्रतापहिं जानत हैं।
हरिवंश प्रबोध प्रमानत हैं॥
हरिवंश सु सर्वसु हैं तिनकैं ।
सुख सम्पति दम्पति जू जिनकें ॥7॥
॥ 8 ॥
हरिवंश विचार परे जु रहैं।
हरिवंश धरम्म धुरा निबहैं ॥
हरिवंश निबाहक हैं तिनकैं ।
सुख सम्पति दम्पति जू जिनकें ॥8॥
॥ 9 ॥
हरिवंश रसायन पीवत हैं।
हरिवंश कहे सुख जीवत हैं।
हरिवंश पतिव्रत हैं तिनकें।
सुख सम्पति दम्पति जू जिनकें ॥9॥
॥ 10 ॥
हरिवंश-गिरा रस रीति भनेँ ।
हरिवंश कहैं, हरिवंश सुनैं ॥
हरिवंश हृदय व्रत हैं तिनकैं ।
सुख सम्पति दम्पति जू जिनकें ॥10॥
॥ 11 ॥
हरिवंश कृपा हरिवंश कहैं।
हरिवंश कहैं, हरिवंश लहैं ॥
हरिवंश सुलाभ सदा तिनकैं ।
सुख सम्पति दम्पति जू जिनकें ॥11॥
॥ 12 ॥
हरिवंश परायण प्रेम भरे।
हरिवंश सु मंत्र जपैं सुधरे ॥
हरिवंश सु ध्यान सदा तिनकैं ।
सुख सम्पति दम्पति जू जिनकें ॥12॥
॥ 13 ॥
नित श्रीहरिवंश सु नाम कहैं।
नित राधिका – श्याम प्रसन्न रहैं ॥
नित साधन और नहीं तिनकैं ।
सुख सम्पति दम्पति जू जिनकें ॥13॥
॥ 14 ॥
जब राधिका – श्याम प्रसन्न भये ।
तब नित्य समीप सु खँचि लये ॥
हरिवंश समीप सदा तिनकें।
सुख सम्पति दम्पति जू जिनकें ॥14॥
॥ 15 ॥
नित-नित श्रीहरिवंश नाम छिन छिन जु रटत नर ।
नित-नित रहत प्रसन्न जहाँ दम्पति किशोर वर ॥
जहाँ हरि तहाँ हरिवंश जहाँ हरिवंश तहाँ हरि ।
एक शब्द हरिवंश नाम राख्यौ समीप करि ॥
हरिवंश नाम सु प्रसन्न हरि, हरि प्रसन्न हरिवंश रति ।
हरिवंश चरण सेवक जिते सुनहु रसिक रस-रीति गति ॥15॥
! जय जय श्रीहित धर्मिन-कृत प्रकरण की
जय जय श्रीहित हरिवंश !
7. श्रीहित रस-रीति
॥ 1 ॥
व्यास नन्दन जगत-आधार ।
जगमगत जगजस, सब जग वन्दनीय, जगभय – विहंडन ।
जग – शोभा, जग-सम्पदा, जग-जीवन, सबजग-मंडन ॥
जग- मंगल, जग-उद्धरण, जग-निधि, जगत- प्रसंश ।
चरण-शरण सेवक सदा, सु जै जै श्रीहरिवंश ॥1॥
॥ 2 ॥
जयति जमुना विमल – वर-वारि ।
शीतल तरल तरंगिनी, रत्न-बद्ध विवि तट विराजत ।
प्रफुलित विविध सरोजगण, चक्रवादि कल हंस राजत ॥
कूल विशद, वनद्रुम सघन, लता – भवन अतिरम्य ।
नित्य-केलि हरिवंश हित, सु ब्रह्मादिकन अगम्य ॥2॥
॥ 3 ॥
सुघर सुन्दर सुमति सर्वज्ञ ।
संतत सहज सदा सदन, सघन कुंज सुख- पुंज बरषत ।
सौरभ सरस सुमन चैन, सज्जित सैन सचु रंग हरषत ॥
केलि विशद आनंद रसद, बेलि बढ़त नित याम ।
ठेलि निगम-मग पग सुभग, खेलि कुँवर-वर वाम ॥3॥
॥ 4 ॥
रसिक रमनी रसद रस – रासि ।
रस-सींवा, रस- सागरी, रस निकुंज रसपुंज बरषत ।
रसनिधि सुविधि रसज्ञ, रस रेख रीति-रस प्रीति हरषत ॥
रस मूरति, सूरति सरस, रस विलसन रस रंग ।
रस प्रवाह सरिता सरस, रति रस लहर तरंग ॥4॥
॥ 5 ॥
श्याम सुन्दर उरसि वनमाल ।
उरगभोग भुजदण्ड वर, कम्बुकण्ठ मणि-गन विराजत ।
कुंचित कच मुख तामरस, मधु-लम्पट जनु मधुप राजत ॥
शीश मुकुट, कुण्डल श्रवण, मुरली अधर त्रिभंग ।
कनक- कपिस पट शोभियत जनु घन – दामिनि संग ॥5॥
॥ 6 ॥
सुभग सुन्दरी, सहज सिंगार ।
सहज शोभा सर्वांग प्रति, सहज रूप वृषभानु नन्दिनी ।
सहजानन्द कदम्बिनी, सहज विपिन वर उदित चन्दिनी ॥
सहज केलि नित-नित नवल, सहज रंग सुख चैंन ।
सहज माधुरी अंग प्रति, सु मोपै कहत बनैं न॥6॥
॥ 7 ॥
विपिन निर्तत रसिक रस- रासि ।
दम्पति अति आनंद बस, प्रेम मत्त निश्शंक क्रीड़त ।
चंचल कुंडल कर चरण, नैंन लोल रति रंग ब्रीड़त ॥
झटकत पट, चुटकिन चटक, लटकत लट, मृदु हास ।
पटकत पद, उघटत शब्द, मटकत भृकुटि – विलास ॥7॥
॥ 8 ॥
नवल नागरि नवल युवराज ।
नव-नव वन घन क्रीड़ंत, नव निकुंज विलसंत सर्वस।
नव-नव रति नित-नित बढ़त, नयौ नेह नव रंग नयौ रस ॥
नव विलास कल हास नव, सरस मधुर मृदु बैन ।
नव किशोर हरिवंश हित, सु नवल नवल सुख चैन ॥8॥
॥ 9 ॥
नवल नवल सुख चैन, ऐन आपुने आपु बस ।
निगम लोक मर्याद, भंजि क्रीड़ंत रंग रस ॥
सुरत-प्रसंग निशंक करत जोई-जोई भावत मन ।
ललित अंग चलि भंगि- भाइ लज्जित सु कोक गन ॥
अद्भुत बिहार हरिवंश हित, निरखि दासि सेवक जियत ।
विस्तरत, सुनत, गावत रसिक, सुनित-नित लीला-रस पियत ॥9॥
! जय जय श्रीहित रस-रीति प्रकरण की जय जय श्रीहित हरिवंश !
8. श्रीहित अनन्य टेक
॥ 1 ॥
कर्म-धर्म कोउ करहु वेद-विधि,
कोउ बहुविध देवतन उपासी ।
कोउ तीरथ तप ज्ञान ध्यान व्रत,
अरु कोउ निर्गुण ब्रह्म उपासी ॥
कोउ यम-नेम करत अपनी रुचि,
कोउ अवतार-कदम्ब उपासी ।
मन-क्रम-वचन त्रिशुद्ध सकल मत,
हम श्रीहित हरिवंश उपासी ॥1॥
॥ 2 ॥
जाति पाँति कुल-कर्म-धर्म व्रत,
संसृति-हेतु अविद्या नासी ।
सेवक- रीति प्रतीति प्रीति हित,
विधि-निषेध श्रृंखला विनासी ॥
अब जोई कही करें हम सोई,
आयसु लिये चलें निज दासी ।
मन-क्रम-वचन त्रिशुद्ध सकल मत,
हम श्रीहित हरिवंश उपासी ॥2॥
॥ 3 ॥
जो हरिवंश कौ नाम सुनावै,
तन-मन-प्राण तासु बलिहारी ।
जो हरिवंश-उपासक सेवै,
सदा सेउँ ताके चरण विचारी ॥
जो हरिवंश-गिरा जस गावै,
सर्वसु दैंहुँ तासु पर वारी ।
जो हरिवंश कौ धर्म सिखावै,
सोई तौ मेरे प्रभु तें प्रभु भारी ॥3॥
॥ 4 ॥
श्रीहरिवंश सु नाद विमोहीं,
सुनि धुनि नित्य तहाँ मन दैहौं ।
श्रीहरिवंश सुनन्त चलीं संग,
ह्रौं तिन संग नित्य प्रति जैहौं ।
श्रीहरिवंश विलास रास- रस,
श्रीहरिवंश संग अनुभैहौं ।
जो हरि नाम जगत्रि शिरोमणि,
‘वंश’ बिना कबहूँ नहीं लैहौं ॥4॥
॥ 5 ॥
प्रेमी अनन्य भजन्न न होइ,
जो अन्तरजामी भजै मन में ।
जो भजि देख्यौ यशोदा कौ नन्दन,
विश्व दिखाई सबै तन में ॥
श्रीहरिवंश सु नाद विमोहीं ते,
शुद्ध समीप मिलीं छिन में ।
अब यामें मिलौनी मिलै न कछू,
जब खेलत रास सदा वन में ॥5॥
॥ 6 ॥
जो बहु मान करै कोउ मेरौ,
कियें बहु मानत नाहिं बड़ाई ।
जो अपमान करै कोउ कैहूँ,
किये अपमान नहीं लघुताई ॥
श्रीहरिवंश – गिरा रस सागर,
माँझ मगन्न सबै निधि पाई।
जो हरिवंश तजौं, भजौं औरहिं,
तौ मोहि श्रीहरिवंश दुहाई ॥6॥
॥ 7 ॥
कही वन-केलि निकुंज-निकुंजन,
नव दल नूतन सेज रचाई।
नाथ विरंमि-विरंमि कही तब,
सो रति तैसी धौं कैसे भुलाई ॥
‘सत्वर उठे महामधु पीवत’,
माधुरी बानी मेरे मन भाई।
जो हरिवंश तजौं, भजौं औरहिं,
तौ मोहि श्रीहरिवंश दुहाई ॥7॥
॥ 8 ॥
भुज अंसन दीने विलोकि रहे,
मुख- चन्द्र उभय मधु पान कराई।
आपु विलोकि हृदय कियौ मान,
चिबुक्क सुचारु प्रलोड़ मनाई ॥
श्रीहरिवंश बिना यह हेत,
को जानें कहा, को कहै समुझाई।
जो हरिवंश तजौं, भजौं औरहिं,
तौ मोहि श्रीहरिवंश दुहाई ॥8॥
॥ 9 ॥
श्रीहरिवंश सुनाद, सुरीति,
सुगान मिलै वन – माधुरी गाई ।
श्रीहरिवंश बचन्न रचन्न,
सु नित्य किशोर-किशोरी लड़ाई ॥
श्रीहरिवंश गिरा रस रीति,
सु चित्त प्रतीति न आन सुहाई ।
जो हरिवंश तजौं, भजौं औरहिं,
तौ मोहि श्रीहरिवंश दुहाई ॥9॥
॥ 10 ॥
श्रीहरिवंश कौ नाम सु सर्वसु,
जानि सु राख्यौ मैं चित्त समाई।
श्रीहरिवंश के नाम-प्रताप कौ,
लाभ लह्यौ सु कह्यौ नहिं जाई ॥
श्रीहरिवंश कृपा तें त्रिशुद्ध कै,
साँची यहै जु मेरें मन भाई ।
जो हरिवंश तजौं, भजौं औरहिं,
तौ मोहि श्रीहरिवंश दुहाई ॥10॥
॥ 11 ॥
देखे जु मैं अवतार सबै भजि,
तहाँ-तहाँ मन तैसौ न जाई।
गोकुलनाथ महा ब्रज वैभव,
लीला अनेक न चित्त खटाई ॥
एकहि रीति-प्रतीति बँध्यौ मन,
मोही सबै हरिवंश बजाई ।
जो हरिवंश तजौं, भजौं औरहिं,
तौ मोहि श्रीहरिवंश दुहाई ॥11॥
॥ 12 ॥
नाम अरद्ध हरै अघ पुंज,
जगत्त करै हरि नाम बड़ाई ।
सो हरिवंश समेत संपूरण,
प्रेमी अनन्यनि कौं सुखदाई ॥
श्रीहरिवंश कहंत सुनंत,
छिन छिन काल वृथा नहिं जाई ।
जो हरिवंश तजौं, भजौं औरहिं,
तौ मोहि श्रीहरिवंश दुहाई ॥12॥
॥ 13 ॥
श्रीहरिवंश सुप्राण, सु मन हरिवंश गनिज्जै ।
श्रीहरिवंश सुचित्त, मित्त हरिवंश भनिज्जै ॥
श्रीहरिवंश सुबुद्धि बरन हरिवंश नाम जस ।
श्रीहरिवंश प्रकाश वचन हरिवंश गिरा रस ॥
हरिवंश नाम बिसरै न छिन, श्रीहरिवंश सहाय भल ।
हरिवंश चरण सेवक सदा, सु शपथ करी हरिवंश बल ॥13॥
! जय जय श्रीहित अनन्य टेक प्रकरण की जय जय श्रीहित हरिवंश !
9. श्रीहित अकृपा कृपा
अकृपा सोरठा
॥ 1 ॥
सब जग देख्यौ चाहि, काहि कहौं हरि भक्ति बिनु ।
प्रीति कहूँ नहीं आहि, श्रीहरिवंश कृपा बिना ॥1॥
॥ 2 ॥
गुप्त प्रीति कौ भंग, संग प्रचुर अति देखियत।
नाहिंन उपजत रंग, श्रीहरिवंश कृपा बिना ॥2॥
॥ 3 ॥
मुख बरनत रस- रीति, प्रीति चित्त नहिं आवई ।
चाहत सब जग कीर्ति, श्रीहरिवंश कृपा बिना ॥3॥
॥ 4 ॥
गावत गीत रसाल, भाल तिलक शोभित घना ।
बिनु प्रीतिहिं बेहाल, श्रीहरिवंश-कृपा बिना ॥4॥
॥ 5 ॥
नाचत अतिहि रसाल, ताल न शोभित प्रीति बिनु ।
जनु बींधे जंजाल, श्रीहरिवंश-कृपा बिना ॥5॥
॥ 6 ॥
मानत अपनौं भाग, राग करत अनुराग बिनु ।
दीखत सकल अभाग, श्रीहरिवंश-कृपा बिना ॥6॥
॥ 7 ॥
पढ़त जु वेद-पुरान, दान न शोभित प्रीति बिनु।
बींधे अति अभिमान, श्रीहरिवंश कृपा बिना ॥7॥
॥ 8 ॥
दरशन भक्त अनूप, रूप न शोभित प्रीति बिनु ।
भरम भटक्कत भूप, श्रीहरिवंश-कृपा बिना ॥8॥
॥ 9 ॥
सुन्दर परम प्रवीन, लीन न शोभित प्रीति बिनु ।
ते सब दीखत दीन, श्रीहरिवंश कृपा बिना ॥9॥
॥ 10 ॥
गुन मानी संसार, और सकल गुन प्रीति बिनु ।
बहुत धरत सिर भार, श्रीहरिवंश-कृपा बिना ॥10॥
कृपा सोरठा
॥ 1 ॥
मुख बरनत हरिवंश, चित्त नाम हरिवंश रति ।
मन सुमिरन हरिवंश, यह जु कृपा हरिवंश की ॥1॥
॥ 2 ॥
सब जीवन सौं प्रीति, रीति निवाहत आपनी ।
श्रवन-कथन परतीति, यह जु कृपा हरिवंश की ॥2॥
॥ 3 ॥
शत्रु-मित्र सम जानि, मानि मान-अपमान सम ।
दुख-सुख लाभ न हानि, यह जु कृपा हरिवंश की ॥3॥
॥ 4 ॥
नित इक धर्मिन संग, रंग बढ़त नित-नित सरस।
नित-नित प्रेम अभंग, यह जु कृपा हरिवंश की ॥4॥
॥ 5 ॥
निरखत नित्य बिहार, पुलकित तन रोमावली।
आनँद नैंन सुढार, यह जु कृपा हरिवंश की ॥5॥
॥ 6 ॥
छिन-छिन रुदन करन्त, छिन गावत आनंद भरि ।
छिन-छिन हहर हसन्त, यह जु कृपा हरिवंश की ॥6॥
॥ 7 ॥
छिन छिन बिहरत संग, छिन छिन निरखत प्रेम भरि ।
छिन जस कहत अभंग, यह जु कृपा हरिवंश की ॥7॥
॥ 8 ॥
निरखत नित्य किशोर, नित्य-नित्य नव-नव सुरति ।
नित निरखत छवि भोर, यह जु कृपा हरिवंश की ॥8॥
॥ 9 ॥
तृपित न मानत नैंन, कुंज रन्ध्र अवलोकि तन ।
यह सुख कहत बनैं न, यह जु कृपा हरिवंश की ॥9॥
॥ 10 ॥
कहा कहौं बड़ भाग, नित-नित रति हरिवंश हित ।
नित वर्द्धत अनुराग, यह जु कृपा हरिवंश की ॥10॥
॥ 11 ॥
नित वर्द्धत अनुराग भाग अपनौ करि मानत ।
नित्य-नित्य नव केलि निरखि नैननि सचु मानत॥
नित-नित श्रीहरिवंश नाम नव-नव रति मानत ।
नित-नित श्रीहरिवंश कहत सोई-सोई सिर मानत ॥
आपुन भाग आपुन प्रगट, कहत जु श्रीहरिवंश बल ।
हरिवंश भरोसे भये निडर, सु नित गरजत हरिवंश बल ॥11॥
! जय जय श्रीहित अकृपा कृपा प्रकरण की जय जय श्रीहित हरिवंश !
10. श्रीहित भक्त – भजन
॥ 1 ॥
श्रीहरिवंश सु धर्म दृढ़, अरु समुझत निजु रीति ।
तिनकौ हौं सेवक सदा, सु मन क्रम बचन प्रतीति ॥
मन-क्रम-वचन प्रतीति प्रीति दिन चरण पखारौं ।
नित प्रति जूठन खाउँ बरन भेदहि न विचारौं ॥
तिनकी संगति रहत जाति-कुल-मद सब नंशहि ।
संतत सेवक सदा भजत जे श्रीहरिवंशहि ॥1॥
॥ 2 ॥
सब अनन्य साँचे सुविधि, सबकौ हौं निजु दास ।
सुमिरन नाम पवित्र अति, दरस परस अघ नास ॥
दरस – परस अघ नास बास निज संग करौं दिन ।
तिन मुख हरि – जस सुनत श्रवन मानौं न तृपित छिन ।
कलि अभद्र बरनत सहस, कलि कामादिक द्वन्द तब ।
सेवक शरण सदा रहै, सुविधि साँचे अनन्य सब ॥2॥
॥ 3 ॥
राधावल्लभ भजत भजि, भली भली सब होइ ।
रसिक अनन्य सजाति भजि, भली-भली सब होइ ॥
भली-भली तब होइ जबहि हरिवंश-चरण-रति ।
भली-भली तब होइ रचित रस-रीति सदा मति ॥
भली-भली सब होइ भक्ति गुरु-रीति अगाधा।
भली-भली सब होइ भजत भजि श्रीहरि-राधा ॥3॥
॥ 4 ॥
राधावल्लभ भजत भजि, भली-भली सब होइ।
अशुभ अनर्भल संग जन, बिमुख तजौ सब कोइ ॥
बिमुख तजौ सब कोइ झूठ बोलत सचु मानत ।
दोष करत निरशंक रंक करि संतन जानत ॥
अभिमानी गर्विष्ठ लोभ मद – मत्त मत्त अगाधा।
दुष्ट परिहरौ दूर भजत भजि श्रीहरि-राधा ॥4॥
॥ 5 ॥
राधाबल्लभ भजत भजि, भली-भली सब होइ ।
जिते विनायक शुभ-अशुभ, विघ्न करें नहिं कोई॥
विघ्न करें नहिं कोई डरें कलि-काल कष्ट भय ।
हरैं सकल संताप हरषि हरि नाम जपत जय ॥
श्री वृन्दावन नित्य केलि कल करत अगाधा ।
हित हरिवंश किशोर भजत भजि श्रीहरि – राधा ॥5॥
॥ 6 ॥
राधाबल्लभ भजत भजि, भली-भली सब होइ ।
त्रिविध ताप नासहिं सकल, सब सुख सम्पति होइ ॥
सब सुख-सम्पति होइ होइ हरिवंश चरण रति ।
होइ विषय-विष नास होइ वृन्दावन बस गति ॥
होइ सुदृढ़ सत्संग होइ रस-रीति अगाधा।
होइ सुजस जग प्रगट होइ पद प्रीति सु राधा ॥6॥
॥ 7 ॥
राधाबल्लभ भजत भजि, भली भली सब होइ ।
भीर मिटै भट-जमन की, भय-भंजन हरि सोइ ॥
भय भंजन हरि सोइ भरम भूल्यौ भटकत कत।
भगवत-भक्ति विचार वेद भागवत प्रीति रति ॥
भक्त चरण धरि भाव तरत भव-सिन्धु अगाधा ।
हित हरिवंश प्रसंश भजत भजि श्रीहरि – राधा ॥7॥
॥ 8 ॥
राधावल्लभ भजत भजि, भली-भली सब होइ ।
अन्य देव सेवी सकल, चलत पुँजी सी खोइ ॥
चलत पुँजी सी खोइ रोइ – झखी द्यौस गँवावत ।
सोइ छपत सब रैन जोइ कपि-सम जु नचावत ॥
भोइ विषम विष-विषय कोइ सतगुरु नहिं लाधा।
धोइ सकल कलि-कलुष दोइ भजि श्रीहरि-राधा ॥8॥
॥ 9 ॥
राधावल्लभलाल बिनु, जीवन-जनम अकत्थ ।
बाधा सब कुल कर्म-कृत, तुच्छ न लागै हत्थ ॥
तुच्छ न लागै हत्थ सत्थ समरथ न बियौ तब ।
माथ धुनत हरि – विमुख संग यम-पंथ चलत जब ॥
गाथ- विमल गुन गान कत्थ जस श्रवन अगाधा ।
नाथ अनाथन हित समर्थ मोहन श्रीराधा ॥9॥
॥ 10 ॥
कर्मठ कठिन ससल्य नित, सोचत शीश धुनंत ।
श्रीहरिवंश जु उद्धरी, सोइ रस-रीति सुनंत ॥
सोइ रस – रीति सुनन्त अन्त अनसहन करत सब।
जब-जब जियन विचार सार मानत मन-मन तब ॥
छिन-छिन लोलुप चित्त समुझि छाँड़त तातें शठ ।
करत न सन्त समाज जिते अभिमानी कर्मठ ॥10॥
॥ 11 ॥
हित हरिवंश प्रशंस मन, नित सेवन विश्राम ।
चित निषेध – विधि सुधि नहीं, बितु सन्चित निधि नाम ॥
बितु सन्चित निधि नाम काम सुमिरन दासन्तन ।
जाम- घटी न विलम्ब वाम-कृत करत निकट जन ॥
ग्राम-पंथ – आरन्य दाम दृढ़ प्रेम ग्रथित नित ।
ता मत रत सुखरासि वाम-दृश नवकिशोर हित ॥11॥
॥ 12 ॥
श्रीराधा आनन कमल, हरि-अलि नित सेवंत ।
नव-नव रति हरिवंश हित, वृन्दाविपिन बसंत ॥
वृन्दाविपिन बसंत परस्पर बाहुदंड धरि ।
चलत चरण गति मत्त करिनि गजराज गर्व भरि ॥
कुंज – भवन नित केलि करत नव नवल अगाधा ।
नाना काम प्रसंग करत मिलि हरि-श्रीराधा ॥12॥
॥ 13 ॥
मुख विहँसत हरिवंश हित, रुख रस रासि प्रवीन ।
सुख सागर नागर-गुरू, पुहुप-सैन आसीन ॥
पुहुप – सैन आसीन कीन निजु प्रेम केलि-बस ।
पीन उरज वर परसि भीन नव-सुरतरंग – रस ॥
खीन निरखि मद-मदन दीन पावत जु विलखि दुख ।
मीनकेतु निर्जित सु लीन प्रिय निरखि विहँसि मुख ॥ 13॥
॥ 14 ॥
रस- सागर हरिवंश हित, लसत सरित-वर तीर ।
जग जस विशद सुविस्तरत, बसत जु कुंज-कुटीर ॥
बसत जु कुंज-कुटीर भीर नव रँग भामिनी भर ।
चीर नील गौरांग सरस घन तन पीताम्बर ॥
धीर बहत दक्षिण समीर कल-केलि करत अस।
नीरज – शयन सु रचित वीर वर सुरतरंग रस॥14॥
॥ 15 ॥
पिय विचित्र वन हरषि मन, जिय जस बैंनु कुनन्त ।
तिय तरुनी सुनि तुष्ट धुनि, कियौ तहाँ गमन तुरन्त ॥
कियौ तहाँ गमन तुरन्त कन्त मिलि विलसत सर्वस।
तन्त रासमण्डल जुरन्त रस निर्त रंग रस ॥
संतत सुर दुंदुभि बजंत बरसंत सुमन लिय ।
अंत केलि जल जनुकि मत्त इभ राट करिनि प्रिय ॥15॥
॥ 16 ॥
हरि विहरत वन जुगल जनु, तड़ित सुवपु घन संग ।
करि किसलय दल सैन भल, भरि अनुराग अभंग ॥
भरि अनुराग अभंग रंग अपने सचु पावत।
अंग-अंग सजि सुभट जंग मनसिजहिं लजावत ॥
पंगु दृष्टि ललितादि तंक निरखत रंध्रन करि ।
मंग आदि रचि शिथिल सजत उच्छंग धरत हरि ॥16॥
॥ 17 ॥
श्याम सुभग तन विपिन घन, धाम विचित्र बनाइ ।
ता महिं संगम जुगल जन, काम-केलि सचु पाइ ॥
काम-केलि सचु पाइ दाइ छल प्रियहि रिझावत ।
धाइ धरत उर अंक भाइ गन कोक लजावत ॥
चाय चवग्गुन चतुर राइ रस रति संग्रामहिं ।
छाइ सुजस जग प्रगट गाइ गुण जीवत श्यामहिं ॥17॥
॥ 18 ॥
सरिता-तट सुरद्रुम निकट, अलि ता सुमन सुवास ।
ललितादिक रसननि विवस, चलि ता कुंज निवास ॥
चलि ता कुंज निवास आस तब हित मग परखत ।
रासस्थल उत्तम विलास सचि मिलि मन हरषत ॥
तासु वचन सुनि चित हुलास विरहज दुख गलिता ।
दासन्तन कुल जुवति मास माधव सुख – सरिता ॥18॥
॥ 19 ॥
परषत पुलिन सुलिन गिरा, करषत चित सुर-घोर ।
हरषत हित नित नवल रस, बरषत जुगल किशोर ॥
बरषत जुगल किशोर जोर नवकुंज सुरत- रन ।
मोर चन्द्र चय चलत डोर कच शिथिल सुभग तन ॥
चोर चित्त ललितादि कोर रंध्रन निजु निरखत ।
थोर प्रीति अन्तर न भोर दम्पति छवि परखत्॥19॥
॥ 20 ॥
ऋतु बसन्त वन फल सुमन, चित प्रसन्न नव कुंज ।
हित दम्पति रति कुशल मति, वितु सन्चित सुख पुंज ॥
वितु सन्चित सुख- पुंज गुंज मधुकर सुनाद धुनि ।
रुंज- मृदंग-उपंग धुंज डफ झंझ ताल सुनि ॥
मंजु जुवति रस-गान लुंज इव खग तहाँ विथकितु ।
भुंजत रास – विलास कुंज नव सचि बसन्त ऋतु॥20॥
॥ 21 ॥
कहत – कहत न कही परै, रहत जु मनहिं विचार ।
सहत-सहत बाढ़े भगति, गृह तन गुरु-हित गार ॥
गृह तन गुरु-हित गार हार अपनी करि मानत ।
चार वेद सुस्मृति सु चार क्रम-कर्म न जानत॥
डारि अविद्या करि विचार चित हित हरिवंशहि ।
नारि-रसिक हृद वन-विहार महिमा न परै कहि ॥21॥
॥ 22 ॥
सेवक श्रीहरिवंश के, जग भ्राजत गुण गाइ ।
निशि दिन श्रीहरिवंश हित, हरषि चरण चित लाइ ॥
हरषि चरण चित लाइ जपत हरिवंश गिरा-जस ।
मनसि वचसि चित लाइ जपत हरिवंश नाम – जस ॥
श्रीहरिवंश प्रताप – नाम नौका निजु खेवक ।
भव-सागर सुख तरत निकट हरिवंश जु सेवक ॥22॥
! जय जय श्रीहित भक्त भजन प्रकरण की जय जय श्रीहित हरिवंश !
11. श्रीहित-ध्यान
॥ 1 ॥
सजयति हरिवंशचन्द्र नामोच्चार, वर्द्धित सदा सुबुद्धि ।
रसिक-अनन्य-प्रधान सतु, साधु- मण्डली मण्डनो जयति ॥
जय जय श्रीहरिवंश हित, प्रथम प्रणउँ सिर नाइ ।
परम रसद, निर्विघ्न है, जैसे कवित सिराइ ॥
सुकवित्त सुछन्द गनिज्जै समय प्रबंध-वन ।
सुकवि विचित्र भनिज्जै हरिजस लीन मन ॥
श्रोता सोई परम सुजान सुनत चित रति करै ।
सोई सेवक रसिक अनन्य विमल जस विस्तरै ॥
सुजस सुनत, बरनत सुख पायौ,
कीर-भृंग नारद-शुक गायौ ।
श्रीवृन्दावन सब सुखदानी,
रतन-जटित वर भूमि रमानी ॥
वर भूमि रमानि सुखद द्रुम-बल्ली,
प्रफुलित फलित विविध बरनं ।
नित शरद- बसंत मत्त मधुकर कुल,
बहु पतत्रि नादहि करनं ॥
नाना द्रुम-कुंज मंजु वर- वीथी,
वन विहार राधारमणं ।
तहाँ संतत रहत श्याम श्यामा सँग,
श्रीहरिवंश चरण शरणं ॥1॥
रहत सदा सखि संगम्, रास-रंग रस-रसाल उल्लासं ।
लीला ललित रसालं, सम सुर तालं, वरषत सुख – पुंजं ॥
अतुलित रस वरषत सदा सुखनिधान वन वासि ।
अद्भुत महिमा महि प्रगट सुन्दरता की रासि ॥
सुन्दरता की रासि कनक दुति देह रुचि ।
वारिज-वदन प्रसन्न हासि मृदु रंग शुचि ॥
सुभ्रू सुष्ठु ललाट-पट सुन्दर करणं ।
नैंन कृपा अवलोकि प्रणत आरति हरणं ॥
॥ 2 ॥
सुन्दर ग्रीव उरसि वनमाल,
चारु अंस वर बाहु विशालं ।
उदर सुनाभि, चारु कटि देशं,
चारु जानु, शुभ चरण सुवेशं ॥
शुभ चरण सुवेश मत्त गज वर गति,
पर उपकार देह धरणं ।
निज गुण विस्तार अधार अवनि पर,
बानी विशद सुविस्तरणं ॥
करुणामय परम पुनीत कृपानिधि,
रसिक अनन्य सभाभरणं ।
जय जग-उद्योत व्यासकुल- दीपक,
श्रीहरिवंश चरण-शरणं ॥2॥
सारासार विवेकी, प्रेम-पुंज अद्भुत अनुराग ।
हरि जस रस मधु मत्त, सर्व त्यक्त्वा दुस्त्यज कुल कर्म ॥
कर्म छाँड़ि कर्मठ भजैं, ज्ञानी ज्ञान विहाय ।
व्रतधारी व्रत तजि भजैं, श्रवणादिक चित लाय ॥
श्रवणादिक चित लाइ जोग, जप, तप तजे।
औरौ कर्म सकाम सकल तजि सब भजे ॥
साधन विविध प्रयास ते सकल विहावहीं।
श्रवण कथन सुमिरन सेवन चित लावहीं ॥
॥ 3 ॥
अर्चन, वंदन अरु दासन्तन,
सख्य और आत्मा-समर्पन ।
ये नव लक्षण भक्ति बढ़ाई,
तब तिन प्रेम लक्षणा पाई ॥
पाई रस-भक्ति गूढ़ जुग-जुग जग,
दुर्लभ भव इन्द्रादि विधिं ।
आगम अरु निगम पुराण अगोचर,
सहज माधुरी रूप निधिं ॥
अनभय आनन्द कन्द निजु सम्पति,
गुप्त सुरीति प्रगट करणं ।
जय जग-उद्योत व्यासकुल-दीपक,
श्रीहरिवंश चरण शरणं ॥3॥
प्रगटित प्रेम प्रकाश, सकल जंतु शिशरी-कृत चित्तं ।
गत कलि तिमिर समूह, निर्मल अकलंक उदित जग चन्द्रं ॥
विशद चन्द्र तारा-तनय शीतल किरण प्रकासि ।
अमृत सींचत मम हृदय सुखमय आनँद – रासि ॥
सुखमय आनँद रासि सकल जन शोक हर ।
समुझि जे आये शरण ते डरत न काल-डर ॥
दियौ दान तिन अभय द्वंद दुख सब घटे ।
नित-नित नव नव प्रेम कर्म बन्धन कटे ॥
॥ 4 ॥
कटे कर्म बन्धन संसारी,
सुख सागर पूरित अति भारी।
विधि निषेध श्रृंखला छुड़ावै,
निज आलय वन आनि बसावै ॥
आलय वन बसत संग पारस के,
आयस कनक समान भयं ।
माँगौं मन मनसि दासि अपनी करि,
पूरण काम सदा हृदयं ॥
सेवक गुन- नाम आस करि बरनै,
अब निजु दासि कृपा करणं ।
जय जग उद्योत व्यासकुल- दीपक,
श्रीहरिवंश चरण शरणं ॥4॥
॥ 5 ॥
पढ़त-गुनत गुन – नाम सदा सत – संगति पावै।
अरु बाढ़े रस – रीति विमल बानी गुन गावै॥
प्रेम – लक्षणा भक्ति सदा आनन्द हितकारी ।
श्रीराधा जुग चरण प्रीति उपजै अति भारी॥
निज महल टहल नव कुंज में, नित सेवक सेवा करणं ।
निशि- दिन समीप संतत रहै, सु श्रीहरिवंश चरण शरणं ॥5॥
! जय जय श्रीहित ध्यान प्रकरण की जय जय श्रीहित हरिवंश !
12. श्रीहित मंगल गान
जै जै श्रीहरिवंश व्यास-कुल- मण्डना ।
रसिक अनन्यनि मुख्य-गुरु जन-भय खण्डना ॥
श्रीवृन्दावन बास रास-रस भूमि जहाँ ।
क्रीड़त श्यामा श्याम पुलिन मंजुल तहाँ ॥
॥ 1 ॥
पुलिन मंजुल परम पावन त्रिविध तहाँ मारुत बहै ।
कुंज भवन विचित्र शोभा मदन नित सेवत रहै ॥
तहाँ संतत व्यास नन्दन रहत कलुष विहण्डना ।
जै जै श्रीहरिवंश व्यास-कुल- मण्डना ॥1॥
जै जै श्रीहरिवंश चन्द्र उद्दित सदा ।
द्विज-कुल- कुमुद प्रकाश विपुल सुख सम्पदा ॥
पर उपकार विचार सुमति जग विस्तरी ।
करुणा-सिन्धु कृपालु काल भय सब हरी ॥
॥ 2 ॥
हरी सब कलि काल की भय कृपा रूप जू वपु धरयौ ।
करत जे अनसहन निन्दक तिनहुँ पै अनुग्रह करयौ ॥
निरभिमान निर्वैर निरुपम निष्कलंक जु सर्वदा ।
जै जै श्रीहरिवंश चन्द्र उद्दित सदा ॥2॥
जै जै श्रीहरिवंश प्रसंशित सब दुनी।
सारासार विवेकित कोविद बहु गुनी ॥
गुप्त रीति आचरण प्रगट सब जग दिये।
ज्ञान-धर्म-व्रत-कर्म भक्ति-किंकर किये ॥
॥ 3 ॥
भक्ति हित जे शरण आये द्वन्द-दोष जु सब घटे ।
कमल कर जिन अभय दीने कर्म-बन्धन सब कटे ॥
परम सुखद सुशील सुन्दर पाहि स्वामिन मम धनी ।
जै जै श्रीहरिवंश प्रसंशित सब दुनी ॥3॥
जै जै श्रीहरिवंश नाम गुण गाइ है।
प्रेम-लक्षणा भक्ति सुदृढ़ करि पाइ है।
अरु बाढ़े रस-रीति प्रीति चित ना टरै ।
जीति विषम संसार कीरति जग विस्तरै ॥
॥ 4 ॥
विस्तरै सब जग विमल कीरति साधु-संगति ना टरै ।
वास वृन्दाविपिन पावै श्रीराधिका जु कृपा करें ॥
चतुर जुगल-किशोर सेवक दिन प्रसादहिं पाइ है।
जै जै श्रीहरिवंश नाम-गुण गाइ है॥4॥
! जय जय श्रीहित मंगल गान प्रकरण की जय जय श्रीहित हरिवंश !
13. श्रीहित पाके धर्मी
॥ 1 ॥
साधन विविध सकाम मति,
सब स्वारथ सकल सबै जु अनीति ।
ज्ञान-ध्यान- व्रत- कर्म जिते सब,
काहू में नहिं मोहि प्रतीति ॥
रसिक अनन्य निसान बजायौ,
एक श्याम- श्यामा पद प्रीति ।
श्रीहरिवंश चरण निज सेवक,
बिचलै नहीं छाँड़ि रस रीति॥1॥
॥ 2 ॥
श्रीहरिवंश धरम्म प्रगट्ट, निपट्ट,
कै ताकी उपमा कौं नाहिंन ।
साधन ताकौ सबै नव – लक्षण,
तच्छिन वेग विचारत जाहि न ॥
जो रस-रीति सदा अविरुद्ध,
प्रसिद्ध-विरुद्ध तजत्त क्यौं ताहि न ।
जो पै धरम्मी कहावत हौ,
तौ धरम्मी-धरम्म समुज्झत काहि न ॥2॥
॥ 3 ॥
जौ पै धरम्मिन सौं नहिं प्रीति,
प्रतीति प्रमानत आन न आनिबौ ।
एकहि रीति सबन्न सौं हेत,
समीति समेत समान न मानिबौ ॥
बात सौं बात मिलै न प्रमान,
प्रकृत्ति विरुद्ध जुगत्ति कौ ठानिबौ ।
श्रीहरिवंश के नाम न प्रेम,
धरम्मी धरम्म समुझ्यौ क्यौं जानिबौ ॥3॥
॥ 4 ॥
श्रीहरिवंश बचन्न प्रमानि कैं,
साकत संग सबै जु बिसारत ।
संसृति माँझ बर्याइ कैं पायौ जु,
मानुष देह वृथा कत डारत॥
क्यौं न करत धरम्मिन कौ सँग,
जानि-बूझि कत आन विचारत ।
जो पै धरम्मी मरम्मी हौ तौ,
धरम्मिन सौं कत अंतर पारत ॥4॥
॥ 5 ॥
जो धरम्मी – धरम्म कह्यौ जु करौ,
तौ धरम्मिन संग बड़ौ सब तें ।
अपुनर्भव स्वर्ग जु नाहिं बराबर,
तौ सुख – मर्त्य कहौ कब तें ॥
कहौ काहे प्रमान बचन्न बिसारत,
प्रेमी अनन्य भये जब तें ।
तब श्रीहरिवंश कही जु कृपा करि,
साँचौ प्रबोध सुन्यौ अब तें ॥5॥
॥ 6 ॥
श्रीहरिवंश जु कही श्याम – श्यामा,
पद-कमल-संगी सिर नायौ ।
ते न बचन मानत गुरु द्रोही,
निशि-दिन करत आपनौ भायौ ॥
इत व्यौहार न उत परमारथ,
बीच ही बीच जु जनम गँमायौ ।
जो धर्मिन सौं प्रीति करत नहिं,
कहा भयौ धर्मी जु कहायौ ॥6॥
॥ 7 ॥
करौ श्रीहरिवंश उपासक संग जु,
प्रीति – तरंग सुरंग बह्यौ ।
करौ श्रीहरिवंश की रीति सबै,
कुल- लोक विरुद्ध जु जाइ सह्यौ ॥
करौ श्रीहरिवंश के नाम सौं प्रीति,
जा नाम – प्रताप धरम्म लह्यौ ।
जु धरम्मी – धरम्म स्वरूप लह्यौ,
बिसरौ जिन श्रीहरिवंश कह्यौ ॥7॥
॥ 8 ॥
श्रीहरिवंश-धरम्म जे जानत,
प्रीति की ग्रंथि तहीं मिलि खोलत ।
श्रीहरिवंश धरम्मिन माँझ,
धरम्मी सुहात धरम्म लै बोलत ॥
श्रीहरिवंश-धरम्मी कृपा करैं,
तासु कृपा-रस मादक डोलत ।
श्रीहरिवंश की बाणी समुद्र कौ,
मीन भयौ जु अगाध कलोलत ॥8॥
॥ 9 ॥
व्रत संयम कर्म सु धर्म जिते,
सब शुद्ध विरुद्ध पिछानत हैं।
अपनी-अपनी करतूत करैं,
रस मादक संक न आनत हैं।
हरिवंश-गिरा रस-रीति प्रसिद्ध,
प्रतीति प्रगट्ट प्रमानत हैं।
बलि जाउँ अपने धरम्मिन की,
जे धरम्मी धरम्महिं जानत हैं ॥9॥
॥ 10 ॥
श्रीहरिवंश धरम्म सुनंत जु,
छाती सिरात धरम्मिन की ।
धरम्म सुनंत प्रसन्न ह्वै बोलत,
बोलन मीठी धरम्मिन की ॥
धरम्म सुनंत पुलक्कित रोमन,
हौं बलि प्रेमी धरम्मिन की ।
जु धरम्म सुनाय धरम्महिं जाँचत,
चाहौं कृपा जु धरम्मिन की ॥10॥
॥ 11 ॥
श्रीहरिवंश प्रसिद्ध धर्म समुझै न अलप तप ।
समुझौ श्रीहरिवंश-कृपा सेवहु धर्मिन जप ॥
धर्मी बिनु नहिं धर्म नाहिं बिनु धर्म जु धर्मी ।
श्रीहरिवंश- प्रताप मरम जानहिं जे मर्मी ॥
श्रीहरिवंश नाम धर्मी जु रति, तिन शरण्य संतत रहै।
सेवक निशिदिन धर्मिन मिलै, श्रीहरिवंश सुजस कहै ॥11॥
! जय जय श्रीहित पाके धर्मी प्रकरण की जय जय श्रीहित हरिवंश !
14. श्रीहित काचे धर्मी
॥ 1 ॥
श्रीहरिवंश-धरम्मिन के सँग,
आगे ही आगे जु रीति बखानत।
आपुने जान कहैं जु मिलै मन,
उत्तर फेर चवग्गुन ठानत॥
बैठत जाय विधर्मिन में तब,
बात धरम्म की एकौ न आनत।
काचे धरम्मिन के सुनौ छन्द,
धरम्मी धरम्म-मरम्म न जानत॥1॥
॥ 2 ॥
बातन जूठन खान कहैं मुख,
देत प्रसाद अनूठौ ही छाँड़त।
ग्रन्थ प्रमान कै जो समझाइये,
तौ तब क्रोध-रार फिर माँड़त॥
तच्छिन छाँड़ि प्रेम की बातहिं,
फेरि जाति-कुल-रीति प्रमानत।
काचे धरम्मिन के सुनौ छन्द,
धरम्मी धरम्म-मरम्म न जानत॥2॥
॥ 3 ॥
धरम्मिन माँझ प्रसन्न ह्वै बैठत,
जाय विधर्मिन माँझ उपासत।
लालच लागि जहाँ जैसे तहाँ तैसे,
सोई-सोई तिन मध्य प्रकासत॥
बादहिं होत कुम्हार कौ कूकर,
खाली हृदै गुरु-रीति न मानत।
काचे धरम्मिन के सुनौ छन्द,
धरम्मी धरम्म-मरम्म न जानत॥3॥
॥ 4 ॥
नाना तरंग करत छिन ही छिन,
रोवत रैंट न लार सम्हारत।
तच्छिन प्रेम जनाइ कहंत जु,
मेरी सी रीति काहे अनुसारत ॥
तच्छिन झगरि रिसाय कहंत जु,
मेरी बराबर औरन मानत ।
काचे धरम्मिन के सुनौ छन्द,
धरम्मी धरम्म-मरम्म न जानत ॥4॥
॥ 5 ॥
मेरौ सौ प्रेम, मेरौ सौ कीरतन,
मेरी सी रीति काहे अनुसारत ।
मेरौ सौ गान, मेरौ सौ बजाइबौ,
मेरौ सौ कृत्य सबै जु बिसारत ॥
छाँड़ि मर्जाद गुरून्न सौं बोलत,
कंचन-काँच बराबर मानत ।
काचे धरम्मिन के सुनौ छन्द,
धरम्मी धरम्म मरम्म न जानत ॥5॥
॥ 6 ॥
देखे जु देखे भले जु भले तुम,
आपनौ और परायौ न जानत।
हौं जु सदा रस-रीति बखानत,
मेरी बराबर ठागन मानत ॥
कैसे धौं पाऊँ तिहारे हृदै कौं
आन द्वार के मोहि न जानत।
काचे धरम्मिन के सुनौ छन्द,
धरम्मी धरम्म-मरम्म न जानत ॥6॥
॥ 7 ॥
और तरंग सुनौ अति मीठी,
सखीन के नाम परस्पर बोलत ।
तच्छिन केश गहंत मुष्टि हनि,
साकत शुद्ध बचावत डोलत ॥
तच्छिन बोलैं तू प्रेत, तू राक्षस,
फेरि परस्पर जाति प्रमानत ।
काचे धरम्मिन के सुनौ छन्द,
धरम्मी धरम्म-मरम्म न जानत ॥7॥
॥ 8 ॥
जान्यौ धरम्म देखी रस-रीति जु,
निष्ठुर बोलत वदन प्रकासित ।
ऐसे न वैसे रहे मँझरैढव,
पाछिलियौ जु करी निरभासित ॥
ह्वै हैं फेरि जैसे के तैसे हम,
वारे ते आये सन्यासिन मानत ।
काचे धरम्मिन के सुनौ छन्द,
धरम्मी धरम्म- मरम्म न जानत ॥8॥
॥ 9 ॥
एक रिसाने से रूखे-से दीखत,
पूछत रीति भभूकत धावत ।
एक रँगमगे बोलत चालत,
मामिलेहु बपुरे जु जनावत ॥
एक बदन्न के साँची-साँची कहैं,
चित्त सचाई की एकौ न आनत ।
काचे धरम्मिन के सुनौ छन्द,
धरम्मी धरम्म-मरम्म न जानत ॥9॥
॥ 10 ॥
एक धरम्म समुज्झे बिनाऽव,
गुसाईं के ह्वै जु जगत्त पुजावत ।
मूल न मंत्र टटोरा की रीति,
धरम्मिन पूछत बदन दुरावत ॥
एक मुलम्मा सौ देत उघार जु,
वल्लभ-सौं-वल्लभ- परमानत ।
काचे धरम्मिन के सुनौ छन्द,
धरम्मी धरम्म- मरम्म न जानत ॥10॥
॥ 11 ॥
एक गुरून्न सौं वाद करंत,
जु पंडित-मानी ह्वै जीभहिं ऐंठत ।
एक दरब्ब के जोर बरब्बट,
आसन चाँपि सभा मधि बैठत ॥
एक जु फेरि रीति उपदेशत,
एक बड़े ह्वै न बात प्रमानत ।
काचे धरम्मिन के सुनौ छन्द,
धरम्मी धरम्म – मरम्म न जानत ॥11॥
॥ 12 ॥
एक धरम्मी अनन्य कहाइ,
बड़ाई कौं न्यारी ये बाजी – सी माँड़त ।
और के बाप सौं बाप कहंत,
दरब्ब के काज धरम्महिं छाँड़त ॥
बोलत बोल बटाऊ से लागत,
ह्वै गुरुमानी न बात प्रमानत ।
काचे धरम्मिन के सुनौ छन्द,
धरम्मी धरम्म-मरम्म न जानत ॥12॥
॥ 13 ॥
परखे सुनहु सुजान, जहाँ कछु और कचाई ।
भक्त कहैं परसन्न, नतरु ता कहैं बुरबाई ॥
दिये सराहैं सुख रहैं, दुख में दिन राती ।
खैवे कौं जु सजाति, खरच कौं होत विजाती ॥13॥
॥ 14 ॥
लै उपदेश कहाय अनन्य,
अन्हाइ अनर्पित जाय गटक्कत।
आस करैं विषयीन के आगे,
जु देखे मैं जोरत हाथ लटक्कत ॥
केतिक आयु, कितेक सौ जीवन,
काहे विनासत काज हटक्कत।
श्रीहरिवंश धरम्मिन छाँड़ि,
घर-घर काहे फिरत भटक्कत ॥14॥
॥ 15 ॥
साकत संग अगिन्न-लपट्ट,
लपट्ट – जरत्त क्यौं संगति कीजै ।
साधु सुबुद्धि समान सु संतन,
जानिकैं शीतल संगति कीजै ॥
एक जु काचे प्रकृत्ति-विरुद्ध,
प्रकृत्ति विरुद्ध करैं तौ का कीजै ।
जे आगे के दाझे गये भजि पानी में,
पानी में आग लगै तौ का कीजै ॥15॥
॥ 16 ॥
प्रीति -भंग बरनत रस रीतिहि,
श्रीहरिवंश वचन बिसरावहु।
आप आपनी ठौर जहाँ तहाँ,
करि विरुद्ध सब पै निंदरावहु ॥
एक संसार दुष्ट की संगति,
ताहू पै तुम पुष्ट करावहु ।
विनती करहुँ सकल धर्मिन सौं,
धरमी ह्वै जिन नाम धरावहु ॥16॥
॥ 17 ॥
स्वारथ सकल तजि, गुरु चरणन भजि,
गुन- नाम सुनि कथि, संतन सौं संग करि ।
काल- व्याल मुख परयौ, कफ वात पित्त भरयौ,
भ्रम्यौ कत अनन्य कहे की जिय लाज धरि ॥
सेवक निकट रस रीति प्रीति मन धरि,
हित हरिवंश कुल-कानि सब परिहरि ।
काचे रसिकन सौं विनती करत ऐसी,
गोविन्द दुहाई भाई जो न सेवौ श्यामा – हरि ॥17॥
॥ 18 ॥
प्रगटित श्रीहरिवंश सूर दुंदुभि बजाइ बल ।
मदन मोह मद मलित निदरि निर्दलित दंभ-दल ॥
भर्म भग्य भय-भीत, गर्व दुर्जन रज खंडन ।
लोभ-क्रोध-कलि-कपट, प्रबल पाखण्ड विहंडन ॥
तृष्णा-प्रपंच-मत्सर- बिसन, सर्व दण्ड निर्बल करे ।
शुभ-अशुभ दुर्ग विध्वंसि बल, तब जैति-जैति जग उच्चरे ॥18॥
! जय जय श्रीहित काचे धर्मी प्रकरण की जय जय श्रीहित हरिवंश !
15. श्रीहित अलभ्य लाभ
॥ 1 ॥
हरिवंश नाम है जहाँ तहाँ-तहाँ उदारता,
सकामता तहाँ नहीं कृपालुता विशेखिये ।
हरिवंश नाम लीन जे अजातशत्रु ते सदा,
प्रपंच दंभ आदि दै तहाँ कछू न पेखिये ॥
हरिवंश नाम जे कहैं, अनन्त सुक्ख ते लहैं,
दुराप प्रेम की दशा, तहाँ प्रतक्ष देखिये।
सोई अनन्य साधु सो जगत्त पूजिये सदा,
सु धन्य-धन्य विश्व में जनम्म सत्य लेखिये ॥1॥
॥ 2 ॥
हरिवंशचन्द्र जो कही सुचित्त ह्वै सबै लही,
वचन्न चारु माधुरी सु प्रेम सौं पिछानिये।
सुनै प्रपन्न जे भये अभद्र सर्व के गये,
तिन्हें मिले प्रसन्न ह्वै न जाति-भेद मानियें॥
सुभाग-लाग पाइ हौ, प्रसंश कंठ लाइ हौ,
सिराय नैंन देखि कैं, अभेद बुद्धि आनियैं।
कृपालु ह्वै सु भाखि हैं धरम्म पुष्ट राखि हैं,
श्रीव्यासनन्द नाम कौ अलभ्य लाभ जानियें ॥2॥
॥ 3 ॥
हरिवंश नाम सर्व सार छाँड़ि लेत बहुत भार,
राज – विभौ देखि कैं विषै-विषम्म भोवहीं।
जोरु होत साधु संग आनि करत प्रीति भंग,
मान-काज राजसीन के जु मुक्ख जोवहीं ॥
जहाँ तहाँ अन्न खात, सखी कहत आप गात,
सकल द्यौस द्वन्द जात रात सर्व सोवहीं ।
प्रसिद्ध व्यासनन्द नाम जानि-बूझि छोड़हीं,
प्रमाद तें लिये बिना जनम्म बाद खोवहीं ॥3॥
॥ 4 ॥
हरिवंश नाम हीन खीन दीन देखिये सदा,
कहा भयौ बहुज्ञ ह्वै पुरान वेद पढ्ढहीं ।
कहा भयौ भये प्रवीन जानि मानिये जगत्त,
लोक रीझि शोभ कौं बनाइ बात गढ्ढहीं ॥
कहा भयौ किये करम्म जज्ञ दान देत देत,
फलन पाइ उच्च उच्च देवलोक चढ्ढहीं ।
पर्यौ प्रवाह काल के कदापि छूटि है नहीं,
श्रीव्यासनन्द नाम जो प्रतीति सौं न रट्टहीं ॥4॥
! जय जय श्रीहित अलभ्य लाभ प्रकरण की जय जय श्रीहित हरिवंश !
16. श्रीहित मान-सिद्धान्त
॥ 1 ॥
बानी श्रीहरिवंश की, सुनहु रसिक चित लाय ।
जेहि विधि भयौ अबोलनौ, सो सब कहौं समुझाय ॥1॥
॥ 2 ॥
श्रीहरिवंश जु कथि कही, सोरु सुनाऊँ गाइ ।
बानी श्रीहरिवंश की, नित मन रही समाइ ॥2॥
॥ 3 ॥
श्रीहरिवंश अबोलनौ, प्रगट प्रेम-रस सार ।
अपनी बुद्धि न कछु कहौं, सो बानी उच्चार ॥3॥
॥ 4 ॥
श्रीहरिवंश जु क्रीड़हीं, दम्पति रस समतूल।
सहज समीप अबोलनौ, करत जु आनँद मूल ॥4॥
॥ 5 ॥
काहे कौं डारत भामिनी, हौं जु कहत इक बात ।
नैंक वदन सन्मुख करौ, छिन छिन कलप सिरात ॥5॥
॥ 6 ॥
वे चितवत तुव वदन-विधु, तू निज चरण निहारत ।
वे मृदु चिबुक प्रलोवहीं, तू कर सौं कर टारत॥6॥
॥ 7 ॥
वचन अधीन सदा रहै, रूप समुद्र अगाध ।
प्राणरवन सौं कत करत, बिनु आगस अपराध ॥7॥
॥ 8 ॥
चितयौ कृपा करि भामिनी, लीने कंठ लगाइ ।
सुख-सागर पूरित भये, देखत हियौ सिराइ ॥8॥
॥ 9 ॥
सेवक शरण सदा रहै, अनत नहीं विश्राम।
बानी श्री हरिवंश की, कै हरिवंशहि नाम ॥9॥
! जय जय श्रीहित मान-सिद्धांत प्रकरण की जय जय श्रीहित हरिवंश !
॥ जय जय श्री दामोदर दास (सेवक जी) कृत श्री सेवक वाणी जू की जय जय श्रीहित हरिवंश ॥
श्री सेवक वाणी-फल स्तुति
॥ 1 ॥
जयति-जयति हरिवंश नाम रति सेवक बानी।
परम प्रीति रस रीति रहसि कलि प्रगट बखानी ॥
प्रेम संपती धाम सुखद विश्राम धरम्मिन ।
भनत – गुनत गुन गूढ़ भक्ति भ्रम भजत करम्मिन ॥
श्रीव्यासनन्द अरविन्द चरण मद, तासु रंग-रस राचहीं ।
‘श्रीकृष्णदास’ हित हेत सौं, जे सेवक वाणी बाँचहीं ॥1॥
॥ 2 ॥
कै हरिवंशहि नाम धाम वृन्दावन बस गति ।
वाणी श्रीहरिवंश सार संच्यौ सेवक मति ॥
पठन श्रवण जो करै प्रीति सों सेवक बानी ।
भव निधि दुस्तर यदपि होय तिहिं गोपद-पानी ॥
श्रीव्यासनन्द परसाद लहि, युगल रहस दरसै जु उर ।
भनि वृन्दावन हित रूप बलि, सुख बिलसैं भावुक धाम धुर ॥2॥
॥ 3 ॥
ग्रन्थ सिन्धु तें सोधि रंग कलि माहिं बढ़ायौ ।
यह हित कृपा प्रसाद अमी भाजन भरि पायौ ॥
रसिक मनौं सुर सभा आनि तिनकौं दरसायौ ।
श्रीसेवक निजु गिरा मोहिनी बाँट पिवायौ ॥
पठन श्रवण निशि दिन करै, दम्पति सु धाम सुख लहै अलि ।
वाणी स्वरूप हरिवंश तन, भनि वृन्दावन हित रूप बलि ॥3॥
॥ 4 ॥
सकल प्रपंच विनाश होत पढ़ सेवक वाणी ।
श्रीवृन्दावन बास होत पढ़ सेवक वाणी ॥
व्यासनन्द पद प्रीति होत पढ़ सेवक वाणी ।
श्रीराधावल्लभ मीत होत पढ़ सेवक वाणी ॥
पढ़िये नित हित रंग सों, सेवक वाणी प्रेम भर ।
सेवक वाणी की कृपा, सेवक वाणी कहै सु कर ॥4॥
॥ 5 ॥
सेवक सेवक वाणी बोलौ ।
रूप रंग रस मद में छाके कुंजन-कुंजन डोलौ ॥
जाके पढ़े सुने अरु गाये उपजत प्रेम अमोलौ ।
रसिक मुकुन्द सुमिर हित चित में कपट कपाटन खोलौ ॥5॥
॥ 6 ॥
बन्दिय सेवक मुख की बानी ।
श्रीहरिवंश नाम की प्रभुता जिन बहु भाँति बखानी ॥
अनुभव जनित रची छन्दन दम्पति-रति-सदन कहानी ।
रसिकन श्रवन सुधा अँचवाई को ऐसौ बड़दानी॥
भक्त-भूप हितपथ जु उजागर दाइक मान अमानी।
आसय गहर उदधि हूँतें अति जिन जानी तिन जानी ॥
जहाँ रस-रतन भये उतपति कहूँ सुने न लघु नदपानी ।
रसिक जौहरिनु परखे कीमत करत बुद्धि बौरानी ॥
हितदत विभौ कोस अधिकारी श्रीसेवक अगवानी ।
कृपा बिना कहि काहि फुरै अस उक्ति- जुक्ति रससानी ॥
सब धर्मन कौ धर्म सिखा मणि तहाँ बुद्धि ठहरानी ।
श्रीहरिवंश हिये की हिलगन जाते रही न छानी ॥
जयति प्रथम पद पूजन सर्वोपरि श्रीराधा रानी ।
व्यासनन्द बिनु कौन चितावै कानन सुखन निसानी ॥
मुरलीधर अरधंगी पद्धति आगम निगम बखानी ।
वृन्दावन हित रूप अनन्य धर्म की धुज फहरानी ॥6॥
॥ 7 ॥
मन क्रम – वचन त्रिशुद्ध न कोऊ, सेवक सौं हरिवंश उपासक ।
आन धरम्मिन संग नहीं, हरिवंश धरम्मिन सौं बिसबासक ॥
हरिवंश पतिव्रत लै निबह्यौ, दुख पाइ खिस्याइ रहे उपहासक ।
हरिवंश कृपा रसमत्त सदा, सोई ‘नाथ’ कहैं अब यामें कहा सक॥7॥
॥ 8 ॥
श्री सेवक वाणी जु यह अति अगाध मत गूढ़ ।
बिरलो कोई समुझई हित मारग आरूढ़ ॥
हित मारग आरूढ़ भाव भागौत मिलै सब।
चार वेद सुस्मृति जु चार अवगाहि लेहि जब ॥
तब पावै सेवक हृदै, जु हित मारग उपदेसिय ।
हितवल्लभ गुरु कृपा बल, जो समुझे कोऊ धीर धिय ॥8॥
! जय जय श्री सेवक वाणी फल स्तुति की जय जय श्रीहित हरिवंश !
॥ श्री ललिता जू की जय ॥
॥ श्री विशाखा जू की जय ॥
॥ श्री चंपकलता जू की जय ॥
॥ श्री चित्रा जू की जय ॥
॥ श्री तुंगविद्या जू की जय ॥
॥ श्री इन्दुलेखा जू की जय ॥
॥ श्री रंगदेवी जू की जय ॥
॥ श्री सुदेवी जू की जय ॥
॥ समस्त सहचरी वृंद की जय।।
